भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए गए संगठन मजबूती के टिप्स

गिरिडीह भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह नगर कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को शहर के बरनवाल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 12:30 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 12:30 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए गए संगठन मजबूती के टिप्स
भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए गए संगठन मजबूती के टिप्स

गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह नगर कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को शहर के बरनवाल धर्मशाला में की गई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी थे। उन्होंने संगठन की मजबूती पर अपने विचार साझा किए। साथ ही संगठन मजबूती को ले कई टिप्स दिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश भी दिए गए। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष हरमंदिर सिंह बग्गा एवं नगर प्रभारी संदीप डंगैच ने की। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, प्रभारी मेयर प्रकाश राम, जिला महामंत्री सुभाष सिन्हा, उपाध्यक्ष संजय सिंह, निवर्तमान मेयर सुनील पासवान, नगर महामंत्री रंजीत सिंह, सिकु सिन्हा, नगर मंत्री जोतीश शर्मा, स्वेता सिन्हा, रीना शर्मा, जाकिर हुसैन, पियूष सिन्हा, समीर दीप, राजेश जायसवाल, संतोष गुप्ता, नीलू सिंह, संजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

किशोरी के स्वजनों से मिले भाजपा नेता

निमियाघाट : किशोरी का अपहरण हुए तीन दिन बीत गए हैं लेकिन निमियाघाट पुलिस अब तक इसमें कोई सुराग नहीं लगा पाई है। स्वजनों का आरोप है कि नामजद एफआइआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस उनकी बच्ची का पता नहीं चल पा रहा है। भाजपा नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रशांत जायसवाल ने लड़की के परिजनों से मिलकर घटना के बारे में जानकारी ली। निमियाघाट थाना प्रभारी ने आश्वस्त करते हुए बताया कि युवक का पता चल गया है। एक दो दिनों में वह गिरफ्त में आ जाएगा। इस मामले में अधिक तूल देने की जरूरत नहीं है। भाजपा नेता ने कहा कि दो दिनों के अंदर किशोरी का पता नहीं चला तो आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी, जिसकी जवाबदेही प्रशासन की होगी।

chat bot
आपका साथी