पीएम के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं भाजपा कार्यकर्ता

गिरिडीह पंचायत भवन गावां में भाजपा प्रथम मंडल कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को हुई। मुख्य रूप

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 12:55 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 12:55 AM (IST)
पीएम के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं भाजपा कार्यकर्ता
पीएम के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं भाजपा कार्यकर्ता

गिरिडीह : पंचायत भवन गावां में भाजपा प्रथम मंडल कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को हुई। मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे एवं जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा उपस्थित हुए। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिए। कहा कि गावां की तरह पूरे जिले में संगठन हो तो छह विधायक व दो सांसद भाजपा के होंगे। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। आज इस वैश्विक महामारी में भाजपा के अलावा कोई और प्रधानमंत्री होता तो शायद भारत में शव उठाने वाला भी नहीं मिलता लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कठिन परिस्थिति में साहस का परिचय देते हुए लोगों को तीन महीना के अंदर वैक्सीन उपलब्ध कराकर उनके जीवन को बचाया है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि श्रीराम यादव, विधायक प्रतिनिधि पह्रंलाद सिंह, राजेंद्र चौधरी, योगेंद्र साव, श्रवण साव, आनंदी यादव, राजकुमार सिंह, चंद्रिका यादव, कांग्रेस यादव, अजीत शर्मा, अमरदीप निराला, विशाल पांडे, मनोज सिंह, राजेश तुरी, विकास पांडेय आदि उपस्थित थे।

बीडीओ ने की टीकाकरण अभियान में सहयोग की अपील

गांडेय : मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नवपदस्थापित बीडीओ विजय कुमार का स्वागत किया। साथ ही प्रतिष्ठान का विजन पत्र बीडीओ को सौंपा। बीडीओ को प्रखंड के विभिन्न जन समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए सहयोग की मांग की। जिलाध्यक्ष श्याम कुमार पाठक ने कहा कि प्रतिष्ठान लगातार तीन वर्षों से प्रखंड में जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहा है। बीडीओ ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। लोगों के हित के लिए संबंधित समस्याओं पर हर संभव मदद की जाएगी। कहा कि गांडेय में टीकाकरण की रफ्तार में कमी है। उन्होंने गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करते हुए टीका दिलाने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष रंजीत स्वर्णकार, महासचिव गौतम कुमार पाठक, जिला प्रवक्ता हीरालाल गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष सचिन कुमार, प्रखंड महासचिव नीरज कुमार राय, प्रखंड सचिव लालू मंडल, सदस्य राम कुमार साव शामिल थे।

chat bot
आपका साथी