राष्ट्र को प्रथम स्थान पर रखने वाली पार्टी है भाजपा : प्रदीप

गिरिडीह भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति सिद्धांत से अवगत कराते हुए उन्हें संगठन मजबू

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 09:18 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 09:18 PM (IST)
राष्ट्र को प्रथम स्थान पर रखने वाली पार्टी है भाजपा : प्रदीप
राष्ट्र को प्रथम स्थान पर रखने वाली पार्टी है भाजपा : प्रदीप

गिरिडीह : भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति सिद्धांत से अवगत कराते हुए उन्हें संगठन मजबूती का पाठ पढ़ाया गया। सेवा भाव से पार्टी के लिए कार्य करने और जनता का सहयोग करते रहने के लिए प्रेरित भी किया गया। सोमवार को हरिचक स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में संपन्न भाजपा जिला कार्यसमिति की पहली बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती का पाठ पढ़ा।

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री डा. प्रदीप वर्मा ने पार्टी की पंच निष्ठा का विस्तार से जिक्र किया। उन्होंने पांच दल वाले कमल फूल के महत्व को बताते हुए कई उदाहरण देकर कार्यकर्ताओं को यह समझाने का प्रयास किया कि आखिर क्यों पंचायत से लेकर केंद्र तक भाजपा की सरकारों की आवश्यकता है। कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो राष्ट्र को प्रथम स्थान पर रखती है। राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, समतामूलक समाज, सर्वधर्म संभाव एवं मूल्य आधारित राजनीति हमारा मूल मंत्र है। हमारी पार्टी न कभी इससे हटी है न हटेगी। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अगर आप जन सेवा का कार्य करते हैं तो निश्चित रूप से जनता का आशीर्वाद आपके माध्यम से पार्टी को मिलेगा। तभी भारतीय जनता पार्टी अपना परचम पंचायत से लेकर संसद तक लंबे समय तक लहराने में सफल होगी। भाजपा के जिला प्रभारी अमित तिवारी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों से अवगत कराया। कहा कि आप सभी नियमित रूप से अपने स्तर से भी संगठन के विस्तार के लिए जनसेवा के भाव से कार्य करते रहें। जनता का सहयोग करते रहें ताकि राज्य सरकार हर समय जनता के दबाव में आकर जनहित का कार्य करे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व से मिले सभी कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक निर्वहन करने एवं कोरोना काल में जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के योगदान का जिक्र किया। साथ ही, प्रदेश नेतृत्व को आश्वस्त किया की पार्टी से जो भी कार्यक्रम दिया जाता है, उसे संगठन और कार्यकर्ताओं के माध्यम से सफलतापूर्वक करने का भरपूर प्रयास करते रहे हैं और करते रहेंगे। बैठक को पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, निर्भय शाहाबादी, नागेंद्र महतो, पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में नगर प्रभारी मेयर प्रकाश सेठ, निवर्तमान मेयर सुनील पासवान, निवर्तमान जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक उपाध्याय, नुनूलाल मरांडी के अलावा भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह, जिला महामंत्री सुभाष सिन्हा, संदीप डंगैच, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, सदानंद राम, जिला मंत्री निर्भय सिंह, नवीन सिन्हा, राम प्रसाद यादव, सुरेश प्रसाद मंडल, रागिनी लहरी, रजनी कौर, कविता राज, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जालान, मीडिया प्रभारी कामाख्या गिरी, मीरा कुमारी, सोशल मीडिया प्रभारी मोतीलाल उपाध्याय, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, यदुनंदन नंदन पाठक, प्रशांत जायसवाल, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत राय, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश पोद्दार आदि उपस्थित थे।

दिवंगत कार्यकर्ताओं को दी श्रद्धांजलि : बैठक में कोरोना काल में भाजपा के दिवंगत हुए कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

chat bot
आपका साथी