झारखंड में किसानों के साथ हो रहा मजाक

गिरिडीह झारखंड में किसानों के साथ मजाक हो रहा है। उनके सम्मान को ठेंस पहुंचाया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 07:18 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 07:18 PM (IST)
झारखंड में किसानों के साथ हो रहा मजाक
झारखंड में किसानों के साथ हो रहा मजाक

गिरिडीह : झारखंड में किसानों के साथ मजाक हो रहा है। उनके सम्मान को ठेंस पहुंचाया जा रहा है। ये बातें भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा ने सोमवार को कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहे हैं। यही वजह है कि इस कोविड काल में केंद्र सरकार ने झारखंड के 1388264 किसानों के खाते में दो दिन पूर्व ही दो-दो हजार रुपये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि भेज दी है। इधर, झारखंड के कृषि मंत्री किसानों को मई महीना में ही बीज उपलब्ध करा देने की बात कह रहे हैं, जो हास्यास्पद है। पैक्सों में धान बेचने वाले किसानों को अब तक पूरा भुगतान नहीं किया गया है। धान लगाने का समय आ गया है, लेकिन चार माह पूर्व बेचे गए धान का पैसा किसानों को नहीं मिल पाया है, जबकि धान बेचने के सात दिनों के अंदर भुगतान करने की बात कही गई थी।वैक्सीन लेने के लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक :

वर्मा ने कहा कि आज पूरा देश कोविड संक्रमण से जूझ रहा है। महामारी के इस समय में विपक्ष के कुछ लोगों ने वैक्सीन बारे में गलत भ्रांतियां फैला दी है। इसका असर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। लोग वैक्सीन नहीं लगवाना चाह रहे हैं। किसान मोर्चा की पूरी टीम पूरे जिला में वैक्सीन लेने के लिए लोगों को जागरूक करेगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री एजाज अहमद सोनू ने कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। इसके लिए सरकार व्यापक प्रचार-प्रसार करे, ताकि सभी लोग वैक्सीन लें और खुद सुरक्षित रहकर दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

आज धरना देकर विरोध जताएंगे भाजपाई :

भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि दो लाख 29 हजार किसानों ने पैक्सों में धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि एक लाख से भी कम किसानों का धान खरीदा गया। शेष किसानों को बिचौलियों के पास औने-पौने दाम पर धान बेचना पड़ा। पैक्सों में जिन किसानों ने धान बेचा है, उन्हें पूरा भुगतान नहीं किया गया है। कोरोना काल में किसान परेशान हैं। उन्हें अविलंब भुगतान किया जाए। 18 मई को भाजपा की सभी इकाइयों के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, सांसद, विधायक कोविड-19 को देखते हुए अपने-अपने घर में धरना देकर विरोध जताएंगे। जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा ने कहा कि कृषि मंत्री किसानों के साथ ऐसा क्रूर मजाक न करें। झारखंड सरकार किसानों का बकाया लाखों रुपये का भुगतान नहीं कर रही है। किसान सरकार की हर नीति को समझती है। गठबंधन सरकार के शीर्ष नेताओं के इशारे पर किसान दिल्ली में धरना पर बैठे हैं। सरकार ऐसे किसानों को समझाने का कष्ट करें, ताकि देश आगे चल सके।

chat bot
आपका साथी