सरिया पावर ग्रिड से औंरा सब स्टेशन को मिलेगी बिजली

बगोदर (गिरिडीह) बगोदर की लचर विद्युत व्यवस्था में सुधार औंरा विद्युत सब स्टेशन को सरिया पा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 07:13 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 07:13 PM (IST)
सरिया पावर ग्रिड से औंरा सब स्टेशन को मिलेगी बिजली
सरिया पावर ग्रिड से औंरा सब स्टेशन को मिलेगी बिजली

बगोदर (गिरिडीह) : बगोदर की लचर विद्युत व्यवस्था में सुधार, औंरा विद्युत सब स्टेशन को सरिया पावर ग्रिड से विद्युत बहाल करने एवं बगोदर बाजार को अलग फीडर से जोड़ने की मांग को लेकर शुक्रवार को औंरा विद्युत सब स्टेशन परिसर में पूर्व विधायक नागेंद्र महतो के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया।

धरनास्थल पर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता अनूप कुमार तथा जेई सुधीर बांडु पहुंचे। धरना पर बैठे पूर्व विधायक नागेंद्र महतो समेत भाजपा कार्यकर्ताओं से वार्ता कर लिखित आश्वासन दिया कि औंरा पावर सब स्टेशन को सरिया पावर ग्रिड से 10 जुलाई को जोड़ दिया जाएगा। बगोदर बाजार के अलग फीडर को 31 जुलाई तक चार्ज किया जाएगा।

इसे पहले पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि इस मामले को लेकर दस दिन पूर्व उपायुक्त, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता गिरिडीह व सहायक अभियंता को पत्र लिखकर औंरा व बगोदर विद्युत सब स्टेशन को सरिया पावर ग्रिड से विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की थी। विभाग ने इसमें कोई पहल नहीं की। इसके बाद आज सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बावजूद भी कोई पहल नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी सारी जवाबदेही विभाग की होगी। मौके पर अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि छोटेलाल यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य जीतेंद्र सिंह, टेकलाल चौधरी, दौलत महतो, जीतेंद्र महतो, जीतेंद्र साव, शंकर महतो, टेकलाल महतो, रघु सोनी, दिलीप रजक, तालेश्वर महतो, जीवलाल महतो, सुखदेव राणा, राजू सिंह, शिवप्रसाद सोनी, अशोक सोनी, नारायण महतो, श्रीकांत यादव, धान यादव, बासुदेव महतो, मिथलेश यादव, जीतेन्द्र कुमार, लीलो साव, भागीरथ महतो, चानेश्वर महतो, सदीक अंसारी, शहादत अंसारी, कार्तिक मंडल, मनोज महतो समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी