किसानों की समस्याओं को लेकर खेतों में उतरी भाजपा

गिरिडीह मानसून के आगमन के साथ कृषि कार्य शुरू हो गया है। किसान एक बार फिर कृषि का

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 05:54 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 05:54 PM (IST)
किसानों की समस्याओं को लेकर खेतों में उतरी भाजपा
किसानों की समस्याओं को लेकर खेतों में उतरी भाजपा

गिरिडीह : मानसून के आगमन के साथ कृषि कार्य शुरू हो गया है। किसान एक बार फिर कृषि कार्य में जुट गए हैं, लेकिन गत वर्ष किसानों से क्रय किए गए धान का पूरा भुगतान सरकार ने अब तक नहीं किया है। इसे लेकर भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपाइयों ने शुक्रवार को पूरे जिला में जगह-जगह खेतों में उतरकर धरना-प्रदर्शन किया। राज्य सरकार का विरोध करते हुए सभी अविलंब किसानों को भुगतान करने और खाद-बीज सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। इस क्रम में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने मटरुखा पंचायत व उदनाबाद में किसानों और भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए कृषि कानून लाया है, वहीं राज्य सरकार उस कानून का विरोध करती है। पूर्व की भाजपा सरकार की ओर से शुरू की गई मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना को भी सरकार ने बंद कर दिया। मौके पर अनूप सिन्हा, संजय सिंह, गोपाल विश्वकर्मा, सीताराम वर्मा, रवींद्र कुमार, प्रकाश दास आदि उपस्थित थे।

सदर प्रखंड के पीड़ाटांड़ में आहूत धरना में प्रभारी के रूप निवर्तमान मेयर सुनील पासवान, महेश राम, सुरेश मंडल, संजीत सिंह पप्पू उपस्थित थे। धरना की अध्यक्षता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने की।

मैगजिनिया में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के संयुक्त नेतृत्व में धरना दिया गया। मौके पर एजाज अहमद सोनू, द्वारिका महतो, अजय वर्मा,राजेश वर्मा, सुरेंद्र वर्मा,सूरज प्रसाद वर्मा, पिटू वर्मा आदि उपस्थित थे। छोटकी खरगडीहा मंडल के अध्यक्ष मीतनारायण वर्मा की अध्यक्षता में खेत मे धरना दिया गया। मौके पर महेंद्र प्रसाद वर्मा, भागीरथ प्रसाद साह, वासुदेव पंडित, सतीश प्रजापति आदि उपस्थित थे।

------------------------

बिरनी : भाजपाइयों ने खेतों में किसानों के साथ धरना देकर विरोध जताया। इस दौरान भाजपा नेता उप महापौर प्रकाश राम व सांसद प्रतिनिधि महेंद्र यादव ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन की सरकार ने किसानों को छलने का काम किया है। धरना में लक्ष्मण दास, देवनाथ राणा, मनोज सिंह, राजदेव साव, अशोक वर्मा, राजेंद्र राम सुभाष वर्मा, मनोज चंद्रवंशी, बाबूलाल महतो, रंजीत राय, प्रेमचंद कुशवाह आदि शामिल थे।

बगोदर : भाजपा ने बगोदर, खेतको व मुंडरो में खेतों में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपाइयों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व विधायक नागेंद्र महतो खेतको व मुंडरो में किसानों के साथ प्रदर्शन किया। कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र राय ने बगोदर अस्पताल के बगल स्थित खेत में प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक महतो ने कहा कि झारखंड सरकार नींद में सोई है। मौके पर जीवलाल महतो, गिरधारी महतो, टेकलाल महतो, जगदीश महतो, मनोहर सिंह, अशीष कुमार बोर्डर, विश्वनाथ साव, राजू सिंह, दीपू मंडल आदि थे।

खोरीमहुआ : धनवार के भाजपाइयों ने किसानों के साथ खेतों में प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा ने कहा कि एक ओर जहां किसान कोरोना संक्रमण एवं लॉकडाउन के कारण हलकान और परेशान हैं, वहीं हेमंत सरकार धान क्रय की राशि का भुगतान नहीं कर किसानों पर जुल्म ढा रही है। कार्यक्रम के प्रभारी विवेक विकास ने कहा कि हेमंत सरकार धान क्रय की राशि का भुगतान, किसानों की कर्जमाफी व किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर पूर्णत: असफल साबित हुई है। नेताओं ने किसान छोटू महतो, लखन महतो, शिव पूजन महतो, सकलदेव महतो, सोमर महतो, गिरजा महतो, सहदेव वर्मा, सतीश कुमार, कैलाश वर्मा, संजय वर्मा आदि से बात कर उनकी समस्याओं का जाना। मौके पर प्रद्युम्न कुमार वर्मा, जयप्रकाश सिंह, मदन राय, मदन शर्मा, विजय सिंह, विजय पांडेय, अजीत रजक, कौलेश्वर साव, बसंत राय, सुरेश महतो, रंजन राय, शिवम नायक, भागवत पासवान आदि थे।

जमुआ : किसानों की स्थिति जानने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कामेश्वर पासवान ने जमुआ प्रखंड का दौरा किया। भाजपाइयों ने खेतों में धरना देकर विरोध जताया। विधायक केदार हाजरा अपने पैतृक गांव कारोडीह स्थित खेत में मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में धरना पर बैठे। मौके पर महेंद्र यादव, राहुल सिंह, मनोज राय, टुपाली साव, हर्ष सिन्हा, कारू साव आदि उपस्थित थे।

गांडेय : पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक ने अपने खेत में धरना प्रदर्शन कर हेमंत सरकार का विरोध किया।

पीरटांड़ : कुम्हरलालो में किसानों के पक्ष में धरना दिया गया। मौके पर श्याम प्रसाद, अरविद बरनवाल, बालेश्वर यादव, पप्पू वर्मा, संजय वर्मा आदि थे।

डुमरी : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत जायसवाल के नेतृत्व में खेत में धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर जीवाधन महतो, कृष्णकांत शर्मा, युगल यादव, आशीष अग्रवाल, शंकर दास, संजय अग्रवाल, चेतलाल महतो, करमचंद महतो, विष्णु पंडित, मित्तल रविदास, नारायण पंडित, सुरेन्द्र दास, भुनेश्वर यादव, सुरेन्द्र साव, बुलाकी महतो, रौशन शर्मा आदि उपस्थित थे। इधर, भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार ने लक्ष्मणटुंडा स्थित अपने आवास के समीप स्थित खेत में धरना देकर राज्य सरकार को कोसा। प्रदीप साहू के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। मौके पर भोला साव, अर्जुन साव, हराधन पंडित, चंद्रिका पंडित, बिरबल पंडित आदि उपस्थित थे।

सरिया : भाजपा कार्यकर्ता खेतों में पहुंचकर किसानों से मिले। उन्हें धान का समर्थन मूल्य अब तक नहीं दिए जाने को लेकर झारखंड सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। मौके पर रजनी कौर, सचिद्र कुमार सिंह, दिलचंद महतो, पवन कुमार पांडेय, अजय यादव, रणेश आनंद, अर्जुन प्रसाद आर्य, अनिल शर्मा, अमरनाथ सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी