कोरोना से जंग के बहाने भाजपा ने कांग्रेस पर किया हमला

गिरिडीह भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने देश को झकझोर कर रख दिया है। इस आपदा क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 06:12 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 06:12 PM (IST)
कोरोना से जंग के बहाने भाजपा ने कांग्रेस पर किया हमला
कोरोना से जंग के बहाने भाजपा ने कांग्रेस पर किया हमला

गिरिडीह : भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने देश को झकझोर कर रख दिया है। इस आपदा के समय पूरे ध्येय और पूरी ईमानदारी के साथ मानव और राष्ट्रहित में पूरी मजबूती के साथ एकजुट होकर कोरोना को हराना और देश को बचाना है। इस विकट परिस्थिति में ओछी राजनीति किसी भी राजनीतिक दल को नहीं करनी चाहिए। ये बातें भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने गुरुवार को प्रेस बयान जारी कर कही।

कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में कांग्रेस पार्टी के आचरण से आम जनता दुखी है। कांग्रेस के लोग कई तरह की अफवाह फैला रही है। कोविड-19 की पहली लहर के समय पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया तो कांग्रेस सहित सारी विपक्षी पार्टियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। जब मोदी ने राज्य सरकारों पर लॉकडाउन छोड़ा तब मांग कर रहे है कि सम्पूर्ण लॉकडाउन होना चाहिए। 80 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त में अनाज देने का काम किया गया था। राज्य सरकार और जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि इस आपदा के समय में गरीबों को मिलनेवाला अनाज सही समय पर मिले और इसकी कालाबाजारी न हो।

कहा कि हमारा देश दुनिया में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चला रहा है। भारत ने टीकाकरण जनवरी माह से आरंभ किया। भाजपा आम जनता से आह्वान करती है वैक्सीन सेंटर पर पहुंच कर टीका लगवाए एवं दूसरे को वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करें। कोरोना की जंग में दूसरों को जागरूक करें।

chat bot
आपका साथी