जीवन भर कमजोर वर्ग की लड़ाई लड़ते रहे बिनोद बाबू

गिरिडीह झामुमो आजसू समेत कई संगठनों ने जिले में झारखंड आंदोलन के मूर्धन्य नेता व झामु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 09:09 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 09:09 PM (IST)
जीवन भर कमजोर वर्ग की लड़ाई लड़ते रहे बिनोद बाबू
जीवन भर कमजोर वर्ग की लड़ाई लड़ते रहे बिनोद बाबू

गिरिडीह : झामुमो, आजसू समेत कई संगठनों ने जिले में झारखंड आंदोलन के मूर्धन्य नेता व झामुमो के संस्थापक बिनोद बिहारी महतो की जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान उनका नारा पढ़ो और लड़ो पूरे इलाके में फिर से गूंजा। झामुमो जिला कार्यालय में लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि बिनोद बाबू के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। वे जीवन भर समाज के कमजोर लोगों की लड़ाई लड़ते रहे। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अनुकरणीय है। वे हमेशा कहते थे कि पढ़ो तब लड़ो। उनके बताए मार्ग पर आज चलने की जरूरत है तभी हम उनका सपना का साकार कर सकते हैं। मौके पर पूर्व विधायक ज्योतिद्र प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पू, , दिलीप रजक, शोभा यादव, राकी सिंह, राकेश रंजन, असगर अंसारी, संजय राम, महताब मिर्जा, बबली मरांडी, बैजनाथ मुर्मू, अकील सोनू, मजीद अंसारी, राकेश सिंह, राजू अंसारी, मो. तारिक, अमित सिंह, फरीद आदि उपस्थित थे।

पीरटांड़ : हरलाडीह के लक्ष्मीपुर में बिनोद बिहारी महतो स्मारक इंटर कालेज में गुरुवार को बिनोद बाबू की जयंती मनाई गई। उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित की गई। मौके पर सिधेश्वर मंडल, नीलकंठ महतो, राधेश्याम मोदक, विवेक गुप्ता, दिनेश पांडेय, प्रदीप हेंब्रम, धर्मेंद्र मरांडी, नारायण पंडित, सीताराम महतो, राजेश महतो आदि उपस्थित थे।

डुमरी : कुरमी- कुड़मी विकास मोर्चा की ओर से पांच दिवसीय पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें उनके समाधिस्थल धनबाद के बलियापुर बिनोदधाम से रांची तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होने के लिए गुरुवार को मोर्चा के कई पदाधिकारी वाहन से बलियापुर रवाना हुए। इससे जुड़े सदस्यों को कुरमी चेतना मंच से जुड़े प्रो.धनेश्वर महतो, जीवाधन महतो, बैजनाथ महतो छोटू, राकेश महतो, यशोदा देवी, इंद्रजीत महतो, चंदेश्वर महतो, फलजीत महतो, डीके पहाड़िया आदि ने फूलों की माला पहना एवं शुभकामनाएं देकर रवाना किया। इसमें थानेश्वर महतो, निरंजन महतो, नीलकंठ महतो, महाबीर महतो, रामेश्वर चौधरी, रामचंद्र महतो, तुलसी महतो, बलदेव महतो, निर्मल महतो आदि शामिल हैं। इसके पूर्व उपरोक्त सदस्यों ने संयुक्त रूप से बेरमो मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इधर आजसू पार्टी ने भी वहां उनकी जयंती मनाई। डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया। मौके पर आजसू नेता छक्कन महतो, प्रदीप मंडल, सतीश महतो, पप्पू महतो, शंभू महतो, दुलारचंद महतो, पिटू कुमार आदि उपस्थित थे। हरियर उलगुलान ट्रस्ट के बैजनाथ महतो छोटू, चंदू बरनवाल, तिलक साव, डीके यादव, रामकुमार सिह, राजेश सिंह, तुलसी महतो, विश्वनाथ महतो, सोना महतो, रोहित पंडित, धीरज सिंह, कैलाश महतो, इस्माइल अंसारी, लाल मोहम्मद, सुनील महतो, नेपाली महतो आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी