सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जख्मी

जमुआ जमुआ थाना क्षेत्र के कारोडीह के पास शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना में जमुआ निव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 06:25 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 06:25 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जख्मी
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जख्मी

जमुआ : जमुआ थाना क्षेत्र के कारोडीह के पास शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना में जमुआ निवासी मो. नसीम घायल हो गए। घटना के बाद गांव के लोगों ने उन्हें जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें गिरिडीह रेफर कर दिया। नसीम अपनी मोटरसाइकिल से गिरिडीह से करीब दस बजे रात्रि अपने घर जमुआ आ रहे थे। उसी समय अचानक उक्त गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही गाड़ी ने अचानक चकमा दे दिया जिससे उनकी बाइक असंतुलित होकर रोड के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेश कुमार दूबे ने बताया कि दुर्घटना में संभवत: उनके माथे पर गहरी चोट लगी है।

chat bot
आपका साथी