वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

पीरटांड़ (गिरिडीह) गिरिडीह डुमरी मुख्य पथ पर स्थित हरलाडीह में बुधवार को हुई सड़

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Feb 2021 07:04 PM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2021 07:04 PM (IST)
वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

पीरटांड़ (गिरिडीह): गिरिडीह डुमरी मुख्य पथ पर स्थित हरलाडीह में बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों का जुटान वहां काफी संख्या में हो गया। एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह, थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह, अवर निरीक्षक मृत्युंजय सिंह सहित अन्य जवानों ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को ढांढस बंधाया। बता दें कि मधुबन थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी 25 वर्षीय मिथुन महतो मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था जो हरलाडीह में वाहन की चपेट में आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना बुधवार की अहले सुबह होने के कारण हादसे को कोई देख नहीं पाया। शव की पहचान होते ही हरलाडीह, मधुबन व सिंहपुर के अलावे आसपास के लोगों का जुटान वहां हो गया। मिथुन अपने पीछे पत्नी, एक मासूम बच्चा सहित पूरा परिवार छोड़ गया। इससे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताते चलें कि आए दिन हरलाडीह में सड़क दुर्घटना होती रहती है। इससे निजात पाने को लेकर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की पहल पर सड़क पर रंभल स्टीक लगाया गया बावजूद दुर्घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है।

मृतक के घरवालों ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब छह बजे मोटरसाइकिल लेकर वह निकला था। वह रात भर घर नहीं आया। उनलोगों ने सोंचा कि वह अपने दोस्त या रिश्तेदार के पास गया होगा। हालांकि इधर-उधर फोन से पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह जानकारी मिली कि वह दुर्घटना का शिकार हो गया है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

chat bot
आपका साथी