भैंसा को बचाने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

गांडेय(गिरिडीह) गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर गांडेय के विश्वासडीह के समीप बुधवार क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 09:02 PM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 09:02 PM (IST)
भैंसा को बचाने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
भैंसा को बचाने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

गांडेय(गिरिडीह) : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर गांडेय के विश्वासडीह के समीप बुधवार की शाम को भैंसा को टक्कर मारने से एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में जामा मस्जिद मुहल्ला निवासी फरदिल आलम, तनवीर आलम व जीशान शामिल हैं। सभी की उम्र लगभग 16 वर्ष के करीब है। सड़क दुर्घटना की सूचना पर स्वजन व स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुटे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को 108 एम्बुलेंस से गिरिडीह भेजा गया। सदर अस्पताल में जांच के क्रम में चिकित्सक ने फरदिल को मृत घोषित कर दिया। तनवीर की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। जीशान का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर शाम को घूमने निकले थे। वहां से वापस लौटने के क्रम में जोराआम पेट्रोल पंप के समीप एक भैंसा सड़क पार कर रहा था। बाइक तेज गति से होने के कारण भैंसा में सीधे टक्कर मार दिया। इससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार तीनों नाबालिग युवक घायल हो गए। मृतक फरदिल गांडेय बाजार निवासी अशरफ उर्फ बाबू मिस्त्री का बेटा था। वह आठवीं कक्षा का छात्र था। गंभीर रूप से घायल मो तनवीर बंगलुरू में रहकर पढ़ाई करता था। एक माह पूर्व घर आया था। वहीं जीशान उच्च विद्यालय में नौवीं कक्षा का छात्र था।

chat bot
आपका साथी