भीमराव आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

गिरिडीह संविधान रचयिता बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर की 130 वीं जयंती बुधवार को पूर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 08:21 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 08:21 PM (IST)
भीमराव आंबेडकर के बताए मार्ग पर  चलने का लिया संकल्प
भीमराव आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

गिरिडीह : संविधान रचयिता बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर की 130 वीं जयंती बुधवार को पूरे जिला में धूमधाम से मनाई गई। इसे लेकर जहां उनके चित्र पर जहां माल्यार्पण किया तो वहीं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी जगह जयंती मनाई गई।

आंबेडकर चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर निवर्तमान जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष उमेश दास, रामसागर कुमार, इरफान अंसारी, शमीम अंसारी, अमित पासवान, संजीत सिंह पप्पू, रोहित कुमार, श्रीधर पंडित, मोहन दास, मेघलाल तुरी, मीना शाह, फुल देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

माले ने लिया संविधान बचाने का संकल्प

जासं, गिरिडीह : भाकपा माले की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए देश का संविधान बचाने का संकल्प लिया गया।

बेंगाबाद प्रखंड के पतरोडीह में स्थानीय युवाओं तथा ग्रामीणों की ओर से आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य राजेश कुमार यादव ने कहा कि भारत के संविधान में प्रदत्त जनवादी और समानता के अधिकारों को मौजूदा केंद्र की फांसीवादी सरकार खत्म करने की साजिश रच रही है। बोलने की आजादी पर रोक लगाई जा रही है। दलित एवं कमजोर वर्ग पर लगातार हमले बढ़ रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं रुक नहीं रही हैं और युवाओं के रोजगार छीने जा रहे हैं। ऐसे में आज बाबा साहब के विचार तथा उनके द्वारा बनाया गया संविधान और भी प्रासंगिक हो जाता है। मौके पर शिवनंदन यादव, अखिलेश राज, किशोर दास, बासदेव दास, भोली दास, पेरू दास आदि उपस्थित थे।

बीएनएस डीएवी में हुई भाषण प्रतियोगिता : सिरसिया स्थित बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में आंबेडकर जयंती मनाई गई। क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच ने बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस अवसर विद्यालय की ओर से आयोजित ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब जीवन पर्यंत समाज को एक डोर में बांधने के लिए संकल्पित रहे।

भाजपाइयों ने बाबा साहब को किया याद

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में बाबा साहब की जयंती मनाइ। शाहाबादी ने कहा कि विश्व का सर्वश्रेष्ठ और सफल लोकतंत्र का निर्माण कर बाबा साहब ने हम सभी देशवासियों को गर्व करने का अवसर दिया है। देश और संविधान के प्रति उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।मौके पर जिला महामंत्री प्रकाश दास, हरमिदर सिंह बग्गा, संजय सिंह, सोमर मरांडी आदि उपस्थित थे। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर विवेक गुप्ता, गौरव विश्वकर्मा, अंशु सिंह, रिशु गुप्ता, आलोक सिन्हा आदि उपस्थित थे।

बसपा ने मनाई जयंती : बसपा ने बाबा साहब की जयंती मनाई। मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव शिव कुमार दास ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईश्वर दास एवं संचालन राज किशोर दीनदयाल ने किया। मौके पर अजय दास, बसंत दास, बासुदेव दास, राहुल कुमार, केदार दास आदि उपस्थित थे।

---------------

जमुआ : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बीडीओ विनोद

कुमार कर्मकार एवं सीओ द्वारिका रजक ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें याद किया। बुद्ध विहार कंदाजोर, चपरयामो, पोबी, धारासिंहटांड़, में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इन कार्यक्रमों में मोहन बौद्ध, रामेश्वर दास, टिकैत दास, पंखराज दास, महेंद्र दास, भीमलाल दास, दामोदर दास, मुंशी दास, राजकुमार दास, दुलारचंद दास, जगदीश दास शामिल थे।

सरिया: बरवाडीह स्थित पंदनाटोला में आंबेडकर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि के विधायक विनोद सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के जरिए लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता को भारत के गणतंत्र की बुनियाद बनाई थी। उन्होंने मूक, अशिक्षित और निर्धन लोगों को जागरूक करने का काम किया। दलित व अछूतों से किए जा रहे सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया, लेकिन आज मनुवादी हमलों के जरिए देश का शासन तंत्र गरीब, मजलूमों व दलितों को दबाने के लिए लगातार साजिशें कर रहा है। मौके पर प्रखंड सचिव भोला मंडल, चांदसी रविदास, नंदलाल दास, रामा सिंह आदि उपस्थित थे।

खोरीमहुआ : धनवार के बरजो स्थित भाजपा कार्यालय तथा गांधी चौक के पास आंबेडकर छात्रावास में भाजपाइयों ने आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत क्रमश: लक्ष्मण प्रसाद सिंह व अजीत रजक ने उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर की। सिंह ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पवन सिंह, उपेन्द्र सिंह, मानव शास्त्री, अरुण पासवान, मुंशी राम, उपेन्द्र राय, टिकू सिन्हा, मुकेश पासवान, रामवृक्ष सिंह, कैलाश पासवान, रामू साव, परमानंद यादव, लोकेश कुमार चौधरी, बैजनाथ वर्मा आदि मौजूद थे। गांधी चौक पर बहुजन क्रांति मोर्चा के बैनर तले प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित कर उनकी जयंती मनाई गई। इसकी अध्यक्षता अरविद पासवान तथा संचालन बसपा नेता दिनेश दास ने किया। नावागढ़ चट्टी की पांचवीं कक्षा की छात्रा प्रज्ञानंदन ने बाबा साहब की कविता सुनाकर उन्हें नमन किया।

डुमरी : झारखंड मूल निवासी परिसंघ डुमरी इकाई की ओर से करिहारी पहाड़ी के समीप आंबेडकर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि निवर्तमान जिप अध्यक्ष राकेश महतो व विशिष्ट अतिथि निवर्तमान प्रमुख यशोदा देवी ने इसकी शुरूआत की। महतो ने कहा कि संविधान को लिखने वाले व कानून की जानकारी रखने वाले पुरोधा की जयंती मनाना हमलोगों के लिए गर्व की बात है। इसका संचालन सुरेश रजक ने किया व अध्यक्षता जगदीश रजक ने की। मौके पर भुनेश्वर रविदास, सीताराम तुरी, प्रीतम दास, मोहन रजक, संतोष रविदास, अनिल दास, रामू दास, प्रकाश दास, संतोष, राजू दास आदि उपस्थित थे। भाकपा माले डुमरी इकाई ने सिमराडीह में उनकी जयंती मनाई। कार्यक्रम में भाकपा माले नेता पूरन महतो, नागेश्वर महतो, प्रीतम महतो, संजय महतो, सूरज

पांडेय, जय कुमार, शमलाल महतो आदि उपस्थित थे। छछंदो पंचायत सचिवालय में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। मौके पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, कैलाश तुरी, संजय गुप्ता, नारायण महतो, निर्मल टुडू, अरविद टूडू, अरुण महतो, सुनील सोरेन, राजेश मुर्मू आदि उपस्थित थे।

बिरनी: प्रखंड मुख्यालय व बाराडीह पंचायत भवन में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। उनके बनाए नियम कानून पर चलने का संकल्प लोगों ने लिया। मौके पर निवर्तमान मुखिया स्मिता देवी, भाजपा नेता बैजनाथ यादव, रविदास समाज सभा के सचिव दिलीप दास, प्रखंड अध्यक्ष भुनेश्वर दास, सुरेश दास, बृहस्पति दास, भीमलाल दास, राजेंद्र दास, महेंद्र दास, बालदेव दास, नानकु तुरी आदि उपस्थित थे।

पीरटांड़ : पालगंज में आंबेडकर जयंती मनाई गई। करपरदारडीह स्थित आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि कौलेश्वर दास, हीरालाल दास, राजू दास, तुलसी दास, सीताराम दास आदि थे।

chat bot
आपका साथी