बेरमो-दुमका में होगी महागठबंधन की जीत : सुबोधकांत

गिरिडीह जनता के मिजाज में बदलाव आया है। देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 12:04 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 12:04 AM (IST)
बेरमो-दुमका में होगी महागठबंधन की जीत : सुबोधकांत
बेरमो-दुमका में होगी महागठबंधन की जीत : सुबोधकांत

गिरिडीह : जनता के मिजाज में बदलाव आया है। देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को नकार दिया है। यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सह कांग्रेस के बिहार चुनाव प्रचार समिति के संयोजक सुबोधकांत सहाय ने कही। वह यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सहाय गुरुवार की रात दिवंगत कांग्रेस नेता नरेंद्र सिन्हा छोटन के स्वजनों से मिलने उनके बरमसिया स्थित आवास आए थे। उन्होंने बताया कि बिहार चुनाव में एनडीए का सूपड़ा साफ हो रहा है। महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बननी तय है। मोदी को बिहार ने ही 2015 के चुनाव में रोका था। फिर झारखंड ने 2019 के विधानसभा चुनाव में राज्य की सत्ता से बाहर किया। प्रधानमंत्री की सात साल में विफलता से जनता ऊब चुकी है। कृषि बिल बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए है। पंजाब में किसानों ने दशहरा पर रावण के बदले मोदी, अडानी और अंबानी के पुतले का दहन किया, जिससे जाहिर है कि देश के लोग कितने गुस्से में हैं। सहाय ने बेरमो और दुमका उपचुनाव में भी महागठबंधन के प्रत्याशियों की जीत होना तय बताया। देर रात सहाय गिरिडीह से दुमका गए। इस दौरान कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता अजय कुमार सिन्हा मंटू समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे। उन्होंने नरेंद्र सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी को क्षति हुई है।

chat bot
आपका साथी