मधुपुर में झामुमो की होगी जीत की हैट्रिक : बसंत
संवाद सहयोगी गिरिडीह/गांडेय पूरे राज्य में जनता का पूर्ण समर्थन झामुमो के साथ है। यही क
संवाद सहयोगी, गिरिडीह/गांडेय: पूरे राज्य में जनता का पूर्ण समर्थन झामुमो के साथ है। यही कारण है कि दो उप चुनाव में इसकी जीत हुई है। मधुपुर में भी लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उम्मीद है कि यहां उप चुनाव में पार्टी जीत की हैट्रिक लगाएगी। ये बातें दुमका के विधायक सह सीएम के अनुज बसंत सोरेन ने कही। वे सोमवार को रांची से मधुपुर उप चुनाव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
इस दौरान गांडेय में चिन्हित आंदोलनकारी ध्रुवदेव पंडित के घर कार्यकर्ताओं से मुलाकात के लिए रुके। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बसंत सोरेन ने बाद में गिरिडीह पहुंचकर भी जिला झामुमो कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि मतदान का एक एक मत कीमती है परंतु कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण से बचाव भी आवश्यक है। ऐसे में शारीरिक दूरी, मास्क आदि का प्रयोग करते हुए लोग मतदान करें। उनके साथ चल रहे आवश्यकता है लोगों को प्रेरित कर व घर से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंचाने की। मौके पर गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जिला सचिव महालाल सोरेन, बबली मरांडी, मो. अकबर, मो. शाकिर हसन, भागवत सिंह, रवि वर्मा, मो. अनवर, लीलाधर यादव आदि उपस्थित थे।