बाबूलाल की बहू की तबीयत बिगड़ी, रांची रेफर

गावां शनिवार सुबह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी की छोटी बहू को तबीयत बिगड़ने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 08:06 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 08:06 PM (IST)
बाबूलाल की बहू की तबीयत बिगड़ी, रांची रेफर
बाबूलाल की बहू की तबीयत बिगड़ी, रांची रेफर

गावां : शनिवार सुबह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी की छोटी बहू को तबीयत बिगड़ने के बाद प्रखंड के कोदाईबांक से 108 एंबुलेंस से गावां सीएचसी लाया गया। मरांडी की छोटी बहू बिशनी सोरेन (पति स्व. अनूप मरांडी) को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। वे अपनी सास सह बाबूलाल की पत्नी शांति मुर्मू के साथ गावां पहुंची। इसके बाद गावां सीएचसी में इलाज के लिए लाया गया परंतु बाद में उन्हें रांची रेफर कर दिया गया। डॉ. अरविद कुमार ने बताया कि उनकी तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में ऑक्सीमीटर लगाकर चेक किया गया। इसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया गया। मौके पर बीडीओ मधु कुमारी, बबलू साहा, मुन्ना सिंह, रामचंद्र ठाकुर, मनरेगा के बीपीओ निकेश कुमार, डॉ. काजीम खान समेत कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी