विधानसभा से बाबूलाल दें इस्तीफा : राजकुमार

गावां (गिरिडीह) धनवार के पूर्व विधायक सह माले नेता राजकुमार यादव ने विधानसभा अध्यक्ष से रा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Dec 2020 08:06 PM (IST) Updated:Thu, 17 Dec 2020 08:06 PM (IST)
विधानसभा से बाबूलाल दें इस्तीफा : राजकुमार
विधानसभा से बाबूलाल दें इस्तीफा : राजकुमार

गावां (गिरिडीह) : धनवार के पूर्व विधायक सह माले नेता राजकुमार यादव ने विधानसभा अध्यक्ष से रांची में मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी की विधानसभा की सदस्यता रद करने की मांग की। वहां से लौटने के बाद गुरुवार को यहां विष्णीटिकर में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।

राजकुमार ने कहा है कि धनवार के विधायक बाबूलाल मरांडी ने जो दलबदल कर दसवीं अनुसूची का जो उल्लंघन किया है। यह झारखंड की जनता व धनवार विधानसभा की जनता के साथ विश्वासघात है। यह लोकतंत्र पर हमला है। इसलिए इनकी सदस्यता रद की जाए। बाबूलाल को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देकर धनवार की जनता का सम्मान करने की बात कही है। कहा कि बाबूलाल ने भाजपा के खिलाफ वोट लिया और फिर भाजपा में जाकर मिल गए। यह जनादेश के साथ विश्वासघात है। उन्होंने अपनी सदस्यता के रद होने के डर से उच्च न्यायालय का सहारा लिया और सुनवाई पर रोक लगाने की मांग की। इससे साफ जाहिर है कि बाबूलाल ने 10वीं अनुसूची का उल्लंघन किया है। जब से झारखंड एक अलग राज्य बना है तब से भारतीय जनता पार्टी हमेशा दूसरे दल के विधायकों को तोड़कर सत्ता में बने रहने के लिए स्वार्थ करती रही है। बाबूलाल कहते थे कि कुतुबमीनार से कूद जाएंगे, लेकिन भाजपा में नहीं जाएंगे। हरिद्वार चले जाएंगे, खेती बाड़ी कर लेंगे पर भाजपा में नहीं जाएंगे। यदि वे ईमानदार और पारदर्शी हैं तो अपनी इस्तीफा देकर फिर से धनवार से चुनाव लड़ें और प्रतिपक्ष में विधायक दल का नेता बनें। इस तरह से जनता को गुमराह करना बंद करें।

chat bot
आपका साथी