सीएम के विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला : बाबूलाल

जागरण संवाददाता गिरिडीह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Dec 2020 09:42 PM (IST) Updated:Mon, 14 Dec 2020 09:42 PM (IST)
सीएम के विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला : बाबूलाल
सीएम के विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला : बाबूलाल

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर एक बार फिर हमला बोला है। बाबूलाल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के विभाग गृह एवं भूमि सुधार में सबसे अधिक भ्रष्टाचार है। प्रखंड, अंचल एवं थाना में बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं हो रहा है। बाबूलाल ने यह बातें सोमवार की रात यहां न्यू बरगंडा स्थित अपने आवास पर जागरण से बातचीत में कहीं। रांची से देवघर जाने के क्रम में वे सोमवार की रात अपने आवास पर रात्रि विश्राम करने पहुंचे थे।

बाबूलाल ने कहा कि झारखंड की नदियों का बालू सीमा पर चोरी कराने वाली सरकार राज्य के अंदर ग्रामीणों के खिलाफ बालू चोरी की प्राथमिकी दर्ज करा रही है। भाजपा की मांग है कि जब तक बालू घाटों की नीलामी नहीं हो जाती, स्थानीय ग्रामीणों को बालू उठाने की छूट मिलनी चाहिए। पंचायतों का कार्यकाल दिसंबर महीने के बाद समाप्त हो जाएगा। इस कारण तत्काल पंचायत चुनाव होना चाहिए। इन्हीं सवालों को लेकर भाजपा ने 16 दिसंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना देने का निर्णय लिया है। वे खुद दुमका में धरना में शामिल होंगे।

इसके पूर्व बाबूलाल के गिरिडीह पहुंचने पर उनसे मिलने भाजपा नेताओं का तांता लगा रहा। जमुआ के विधायक केदार हाजरा, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन उर्फ छोटू खान, सुरेश साव, चुन्नूकांत, राजेश जायसवाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी