संगठन के प्राणवायु होते कार्यकर्ता : बाबूलाल

संस खोरीमहुआ (गिरिडीह) धनवार के साहू धर्मशाला में भाजपा का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण श्ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Feb 2021 09:45 PM (IST) Updated:Mon, 08 Feb 2021 09:45 PM (IST)
संगठन के प्राणवायु होते कार्यकर्ता : बाबूलाल
संगठन के प्राणवायु होते कार्यकर्ता : बाबूलाल

संस, खोरीमहुआ (गिरिडीह) : धनवार के साहू धर्मशाला में भाजपा का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर सोमवार को प्रारंभ हुआ। इसका उद्घाटन भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा व भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने किया। मरांडी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण और पार्टी के प्रति समर्पण भाव की शिक्षा दी। तन, मन और समर्पण पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को झारखंड में भाजपा को परचम लहराने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन का आईना और प्राणवायु बताया।

प्रणव वर्मा ने कहा कि भाजपा में अनुशासन का बहुत महत्व है। पूर्व आइजी सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि जबसे केंद्र की सरकार बनी है तब से दुश्मन देशों की हिम्मत नहीं रह गई है कि वह भारतीय सीमा में घुसपैठ कर सकें। शिविर की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उत्तम कुमार गुप्ता तथा संचालन अरविद कुमार साहू ने किया। -नौ विषयों पर प्रशिक्षित किए जाएंगे भाजपाई : दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में धनवार मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को नौ बिदुओं पर प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें भाजपा का इतिहास और विकास, सोशल मीडिया, सुरक्षा साम‌र्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, मोदी सरकार के छह वर्षों में अंत्योदय का प्रयत्न, भाजपा की विचारधारा, हमारा विचार, परिवार, व्यक्तित्व विकास, भाजपा की भूमिका, अन्य दलों की स्थितियां, संगठन संरचना जैसे विषय शामिल हैं। इस दौरान •िाला अध्यक्ष महादेव दूबे, •िाला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा, सुनील अग्रवाल, सुबोध राय, राजेन्द्र प्रसाद यादव, ओम प्रकाश वर्मा, विवेक विकास, पवन साव, अजीत रजक, लक्ष्मण सिंह, सुनीता गुप्ता, सुमित्रा देवी, महेश राय, कृष्णदेव रजक आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी