भाजपा ने रूपलाल महतो का शहादत दिवस मनाया

बगोदर गोपालडीह स्थित शहीद वेदी स्थल पर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को सादगी पूर्वक रूपलाल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:33 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:33 PM (IST)
भाजपा ने रूपलाल महतो का शहादत दिवस मनाया
भाजपा ने रूपलाल महतो का शहादत दिवस मनाया

बगोदर : गोपालडीह स्थित शहीद वेदी स्थल पर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को सादगी पूर्वक रूपलाल महतो का 23 वां शहादत दिवस मनाया। इस दौरान वहां बनी उनकी आदमकद प्रतिमा पर रूपलाल महतो की पत्नी वीणा देवी, मां रूकनी देवी, बेंको पूर्वी पंचायत के निवर्तमान मुखिया टेकलाल चौधरी, शंकर पटेल, बीरेंद्र मंडल समेत उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लोगों ने बताया कि रूपलाल समाज के अगवा साथी थे जो सामाजिक कार्यो में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। मौके पर दौलत महतो, चानेश्वर साव, हरिशंकर महतो, डुगेश्वर ठाकुर, चंद्रदेव महतो, मनोज साव, मिहिर महतो, नारायण महतो, उमेश महतो, जीतेंद्र महतो, भीम महतो, गुलाल महतो, सोमर महतो, लालजीत महतो, दिनेश महतो, रमेश महतो, खेमलाल महतो आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी