छह हजार रुपये घूस लेते गांडेय का राजस्व कर्मचारी धराया

गिरिडीह जमीन मोटेशन करने के एवज में गांडेय के राजस्व कर्मचारी जीतेंद्र कुमार राम को एस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 12:39 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 12:39 AM (IST)
छह हजार रुपये घूस लेते गांडेय का राजस्व कर्मचारी धराया
छह हजार रुपये घूस लेते गांडेय का राजस्व कर्मचारी धराया

गिरिडीह : जमीन मोटेशन करने के एवज में गांडेय के राजस्व कर्मचारी जीतेंद्र कुमार राम को एसीबी की टीम ने गुरुवार देर शाम को घूस लेते रंगेहाथ दबोच लिया। जीतेंद्र गांडेय अंचल के हल्का नंबर सात के कर्मचारी है। उसकी गिरफ्तारी एसीबी की टीम ने शहर के सिहोडीह स्थित किराए के मकान से की है। गिरफ्तार कर्मचारी गांडेय के रहने वाले प्रकाश मंडल से जमीन के मोटेशन कराने के एवज में छह हजार रुपये घूस ले रहा था। एसीबी की टीम उसे धनबाद ले गई। जीतेंद्र ने प्रकाश मंडल से 18 प्लाट की जमीन के मोटेशन कराने के एवज में 18 किश्तों में 54 हजार रुपये की डिमांड की गई थी। मंडल एक किश्त की राशि छह हजार रुपये पूर्व में दे चुके थे। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत धनबाद के एसीबी कार्यालय में की। एसीबी की टीम पूर्व में आकर मामले की तहकीकात कर चुकी थी।

पूजा को प्रताड़ित करने वाले की हो गिरफ्तारी : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव गुरुवार को पचंबा निवासी शंकर साहू और उनके परिवार से मिले। साहू की पुत्री पूजा ने 12 जुलाई को एक लड़के से प्रताड़ित होकर खुदकशी कर ली थी। साव ने स्वजनों से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। कहा कि स्वजनों की आपबीती सुनकर वह दंग रह गए। घटना के तुरंत बाद शंकर साहू ने पचंबा थाना में आवेदन देकर आरोपित के खिलाफ पूरा सबूत दिया। मोबाइल की रिकार्डिंग भी दी कि कैसे आरोपित लड़की को ब्लैकमेल करता था। ब्लैकमेल करके उसने लाखों रुपया लड़की से ठगा। इतने सारे सबूत के बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूजा को प्रताड़ित करने वाले व्यक्ति को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की। कहा कि गिरफतारी नहीं होने पर बाध्य होकर आंदोलन के लिए उतरना होगा। मौके पर गौरीशंकर साव, राजेश जायसवाल, रामबाबू साव, चंदन गुप्ता, अमित गुप्ता, संतोष चौरसिया, लाडले आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी