हमेशा करें मां का सम्मान : प्राचार्य

गिरिडीह डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल में रविवार को मदर्स डे का आयोजन ऑनलाइन मध्यम से हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 08:07 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 08:07 PM (IST)
हमेशा करें मां का सम्मान : प्राचार्य
हमेशा करें मां का सम्मान : प्राचार्य

गिरिडीह : डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल में रविवार को मदर्स डे का आयोजन ऑनलाइन मध्यम से हुआ। मौके पर प्राचार्य भैया अभिनव कुमार ने बच्चों को संदेश दिया की मां का जीवन त्याग, प्रेम एवं जिम्मेदारी से भरा होता है। हमें हर हालत में अपनी मां का सम्मान करना चाहिए। क्लास एलकेजी से दो के बच्चों ने ऑनलाइन एक्टिग प्रस्तुत की। क्लास तीन से सात के बच्चों नें हिदी और अंग्रेजी में स्लोगन प्रस्तुत किया। क्लास आठ से 12 के बच्चों ने पेंटिग के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन सीसीए इंचार्ज एस रब्बानी एवं धन्यवाद ज्ञापन हरगोबिद तिवारी ने किया।

chat bot
आपका साथी