कोल्हान से निकलकर अब संताल में फोकस करेगी आजसू : सुदेश

गांडेय (गिरिडीह) संताल परगना क्षेत्र के विधानसभा में पार्टी की गतिविधियां पहले से तेज होंग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 07:05 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 07:05 PM (IST)
कोल्हान से निकलकर अब संताल में फोकस करेगी आजसू : सुदेश
कोल्हान से निकलकर अब संताल में फोकस करेगी आजसू : सुदेश

गांडेय (गिरिडीह) : संताल परगना क्षेत्र के विधानसभा में पार्टी की गतिविधियां पहले से तेज होंगी। पूर्व में पार्टी की अधिकांश सभा छोटानागपुर व कोल्हान में होती थी। संताल परगना में विशेष फोकस नहीं किया जाता था लेकिन आनेवाले समय में पार्टी संताल की ओर विशेष ध्यान देगी। संताल में संगठन की मजबूती को लेकर सभी तरह का प्रयास किया जाएगा। संताल की समस्याओं, हक व अधिकार के लिए कार्य किया जाएगा। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री व आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने शुक्रवार को गांडेय में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कही। वह गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी समेत पार्टी के वरीय पदाधिकारी के साथ रांची से मधुपुर के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल बूढ़े में आयोजित पार्टी की केंद्रीय सभा में शामिल होने जा रहे थे।

गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे व हेमंत सरकार के बीच तनातनी को लेकर कहा कि यह निम्न व ओछी किस्म की राजनीति है। सभी राजनेताओं को इससे बचना चाहिए। राजनीति के लिए कई अन्य विषय पड़े हुए हैं। गोड्डा डीसी की ओर से सांसद की पत्नी के नाम की जमीन की रजिस्ट्री रद करने पर कहा कि अधिकारी को पार्टी बनकर कार्य नहीं करना चाहिए बल्कि विकास कार्यो में योगदान देना चाहिए। वहीं सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि बूढ़े में आयोजित बैठक में मधुपुर उप चुनाव को तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। गांडेय व बेंगाबाद के आजसू कार्यकर्ता महेशमुंडा से जुलूस के साथ नारा लगाते हुए उनके काफिले को गांडेय के धोबिया मोड़ लेकर पहुंचे। यहां पार्टी के केंद्रीय सचिव अर्जुन बैठा के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी सुप्रीमो व सांसद का स्वागत किया। यहां उन्होंने अर्जुन बैठा के स्वजनों व पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। उन्होंने संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं की हौसला आफजाई की। कार्यक्रम में केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, गोमिया के विधायक लंबोदर महतो, अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष नजरुल हसन हाशमी, लोहरदगा के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहित, बुद्धिजीवी मंच के यूसी मेहता, मांडू विस प्रभारी तिवारी महतो, केंद्रीय सचिव अर्जुन बैठा, यशोदा देवी, अनूप पांडेय, राजेश कुमार महतो, प्रमुख मनीषा पांडेय, प्रमोद राय, प्रवीण गुप्ता, दीपक रजक, शंकर राय, राजेश सिन्हा, शशिभूषण ओझा, कंचन सिंह, मुन्ना मंडल, बजरंगी साव, सुरेंद्र रजक, बीरेंद्र बैठा, भरत बैठा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

निमियाघाट : डुमरी के वनांचल चौक पर शुक्रवार की सुबह आजसू कार्यकर्ताओं ने पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो का भव्य स्वागत किया। केंद्रीय सचिव यशोदा देवी, अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि छक्कन महतो, काशी महतो, रामप्रसाद महतो, सतीश महतो, पप्पू कुमार, दुलारचंद महतो, प्रदीप कुमार, दौलत महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

बगोदर : बगोदर हजारीबाग रोड पर ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल के पास शुक्रवार को सुदेश महतो का स्वागत आजसू कार्यकर्ताओं ने किया। इस दौरान अनूप पांडेय, लखन मेहता, कुलदीप महतो, सुरेंद्र पटेल, परमेश्वर महतो, कंचन राय, राजेंद्र यादव, संजय राणा, मनु मोदी, रुपेश महतो समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी