आजसू ने भाजपा नेता बबलू पाठक को दी श्रद्धांजलि

गांडेय (गिरिडीह) आजसू के केंद्रीय सचिव अर्जुन बैठा के आह्वान पर शुक्रवार शाम पूरे गांड

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 07:16 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 07:16 PM (IST)
आजसू ने भाजपा नेता बबलू पाठक को दी श्रद्धांजलि
आजसू ने भाजपा नेता बबलू पाठक को दी श्रद्धांजलि

गांडेय (गिरिडीह) : आजसू के केंद्रीय सचिव अर्जुन बैठा के आह्वान पर शुक्रवार शाम पूरे गांडेय विधानसभा में आजसू कार्यकर्ताओं ने अपने - अपने घरों में दो मिनट का मौन रखकर गांडेय के भाजपा नेता स्व चंद्रशेखर पाठक उर्फ बबलू पाठक को श्रद्धांजलि दी। वहीं गांडेय के धोबिया मोड़ में अर्जुन बैठा के नेतृत्व में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता स्व पाठक के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इधर बैठा ने कहा कि बबलू सभी धर्म व समाज के लोगों के बीच लोकप्रिय थे। वे गरीब जनों का हर संभव मदद करते थे। वे मिलनसार व सरल प्रवृत्ति के थे। उनके बीच जात पात से उठकर गहरी मित्रता थी। उनके आकस्मिक निधन से गांडेय की अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी निकट भविष्य में भरपाई नहीं हो सकती है।

शोक व्यक्त करने वालों में प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी साव, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष शंकर प्रसाद राय, सचिव प्रवीण गुप्ता, मीडिया प्रभारी शशि भूषण ओझा, अल्पसंख्यक मोर्चा के आशिक, राजेश सिन्हा, सीपी साव, सुरेश वर्मा, बालदेव तुरी, नेपाल रजक, ध्रुव तुरी, बबलू तुरी, सहदेव मंडल, मुकुल राय, मुन्ना मंडल, बोधी पंडित, बिपुल चौधरी, बीरेंद्र राय, प्रमोद राय, प्रकाश वर्मा, झरी पंडित, सपन पाठक, राजकुमार तुरी, राजेश यादव, गुलाब वर्मा, कृष्णा स्वर्णकार, शंभू साव, अंतिन राय आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी