बाइक चोरी का आरोपित गया जेल

बेंगाबाद बाइक चोरी के आरोपित महेंद्र गोस्वामी को बेंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 07:04 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 07:04 PM (IST)
बाइक चोरी का आरोपित गया जेल
बाइक चोरी का आरोपित गया जेल

बेंगाबाद : बाइक चोरी के आरोपित महेंद्र गोस्वामी को बेंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को गिरिडीह जेल भेज दिया। कुछ माह पूर्व गुप्त सचूना के आधार पर तेलोनारी पंचायत के बेलडीह मे उक्त व्यक्ति के घर में छापा मारकर चोरी की दो बाइक जब्त किया गया था। इस मामले में महेंद्र के विरूद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं वह फरार चल रहा था। गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह के एक स्थान पर बेंगाबाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में उसने बाइक चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

chat bot
आपका साथी