सहिया की कोलकाता में बाथरूम में गिरने से मौत

बिरनी प्रखंड के बिराजपुर की सहिया 35 वर्षीय पूजा कुमारी की मौत कोलकाता में विवार को ब

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 01:25 AM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 01:25 AM (IST)
सहिया की कोलकाता में बाथरूम में गिरने से मौत
सहिया की कोलकाता में बाथरूम में गिरने से मौत

बिरनी : प्रखंड के बिराजपुर की सहिया 35 वर्षीय पूजा कुमारी की मौत कोलकाता में विवार को बाथरूम में गिरने से हो गई। सोमवार सुबह उसका पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। उनके पति भुनेश्वर राम उर्फ चरकू राम ने बताया कि वह पिछले सोमवार को अपने माता पिता व बीमार छोटी बहन से मिलने कोलकाता गई थी। रविवार को वह खाना बनाकर बाथरूम गई थी। काफी देर तक बाथरूम से वह नहीं निकली तो आवाज दी गई पर उसने दरवाजा नहीं खोला। तब उसके पिता ने दरवाजे को धक्का मारकर तोड़ दिया। देखा कि पुत्री शौचालय में गिरी हुई थी। वे उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर सुनकर भाकपा माले नेता रामू बैठा, गोपाल पंडित, भाजपा नेता किशुन राम, राजदेव साव आदि उसके घर पहुंचे। उनलोगों ने स्वजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया।

सीढ़ी से गिरे व्यक्ति की इलाज के दौरान रांची में मौत : मकान की सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत रविवार की देर शाम रांची के एक अस्पताल मे इलाज के दौरान हो गई। मामला छोटकी खरगडीहा चौक का है। बताया जाता है कि 42 वर्षीय देवेंद्र साह बीते 26 अगस्त की रात अपने घर की छत से सीढ़ी के सहारे नीचे उतर रहे थे। इस दौरान वह गिर गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। घटना के बाद स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसर गया है।

सड़क दुर्घटना में एकमात्र बचे थे देवेंद्र साह: बताया जाता है कि दस साल पूर्व देवेंद्र साह अन्य साथियों के साथ एक बोलेरो में सवार होकर बारात गए थे। वापस लौटने के दौरान वाहन एक पेड़ से टकरा गया था जिससे उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी। मात्र एक देवेंद्र ही उसमें बचे थे।

chat bot
आपका साथी