छत का प्लास्टर गिरने से बच्ची घायल

गांडेय पुराना बाजार निवासी राम कुमार गुप्ता का पुराना पक्का मकान का छत का प्लास्टर मंगलवार दोपहर को अचानक टूटकर गिर गया। इससे वहां बैठी तीन बच्चियां घायल हो गई। घायलों में नेहा कुमारी विजया कुमारी और छोटी कुमारी शामिल है। नेहा कुमारी को ज्यादा चोट आई है। उसे इलाज के लिए गिरिडीह ले जाया गया है। जबकि दो अन्य बहनों को मामूली चोटें आई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 09:17 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 09:17 PM (IST)
छत का प्लास्टर गिरने से बच्ची घायल
छत का प्लास्टर गिरने से बच्ची घायल

गांडेय(गिरिडीह) : गांडेय पुराना बाजार निवासी राम कुमार गुप्ता का पुराना पक्का मकान का छत का प्लास्टर मंगलवार दोपहर को अचानक टूटकर गिर गया। इससे वहां बैठी तीन बच्चियां घायल हो गई। घायलों में नेहा कुमारी, विजया कुमारी और छोटी कुमारी शामिल है। नेहा कुमारी को ज्यादा चोट आई है। उसे इलाज के लिए गिरिडीह ले जाया गया है। जबकि दो अन्य बहनों को मामूली चोटें आई है। जानकारी के अनुसार नेहा कुमारी अपनी दो छोटी बहन के साथ बैठकर घर में टीवी देख रही थी। इस दौरान अचानक घर का छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया जिससे तीनों बहन घायल हो गई। बता दें कि पिछले दीपावली में नेहा कुमारी की छोटी बहन पटाखा जलाने के क्रम में गंभीर रुप से घायल हो गई थी।

chat bot
आपका साथी