तालाब में डूबने से किसान की मौत

सरिया थाना क्षेत्र के नगर केसवारी गांव में तालाब में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों सहित गांव में मातम का माहौल है।इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार गांव के टेकलाल मंडल उर्फ टेको( 35) पिता लालो मंडल बुधवार की शाम लगभग चार बजे खेत जोतने के बाद अपने जानवरों को धोने के लिए गांव के ही एक तालाब में गया था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Jul 2020 07:21 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 07:21 PM (IST)
तालाब में डूबने से किसान की मौत
तालाब में डूबने से किसान की मौत

संस

सरिया : सरिया थाना क्षेत्र के नगर केसवारी गांव में तालाब में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव का 35 वर्षीय टेकलाल मंडल उर्फ टेको (पिता लालो मंडल) बुधवार की शाम लगभग चार बजे खेत जोतने के बाद जानवरों को धोने के लिए गांव के ही तालाब में गया था। वहां जानवरों को धोने के क्रम में वह गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही अगल-बगल के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा टेको को पानी से बाहर निकाला। उसे सरिया स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरिया थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी ने कहा कि घटना की सूचना है परंतु मृतक के परिजनों ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं की है। सूचना के पूर्व ही परिजनों ने मृतक का दाह संस्कार कर दिया था।

chat bot
आपका साथी