ट्रैक्टर पलटने से दबकर मालिक की मौत

थाना क्षेत्र के चंद्रमारणी गांव में खेत जोतने के क्रम में एक ट्रैक्टर बीच खेत में ही पलट गया। इस कारण ट्रैक्टर चालक उक्त ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार की दोपहर लगभग 1130 बजे की है।बताया जाता है कि चंद्रमारणी गांव निवासी रामेश्वर प्रसाद (35) पिता डेगन महतो अपना ट्रैक्टर लेकर गांव के ही किसी व्यक्ति का खेत जोतने गया था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 05:36 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 05:36 PM (IST)
ट्रैक्टर पलटने से दबकर मालिक की मौत
ट्रैक्टर पलटने से दबकर मालिक की मौत

सरिया : चंद्रमारणी गांव में खेत जोतने के दौरान एक ट्रैक्टर बीच खेत में ही पलट गया। चालक उक्त ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। चालक ही ट्रैक्टर का मालिक भी था। घटना सोमवार दोपहर की है। चंद्रमारणी गांव निवासी रामेश्वर प्रसाद (35) अपना ट्रैक्टर लेकर गांव के ही किसी व्यक्ति का खेत जोतने गया था। ट्रैक्टर जिस खेत में पलटा वहां पहले से गड्ढ़ा था। पूरे खेत में पानी भरे होने के कारण गड्ढा दिखाई नहीं दिया। गड्ढा में फंस कर ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर मालिक सह चालक उसके नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन पहुंचे। लोगों ने ट्रैक्टर को उठाकर उसके नीचे दबे चालक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसे नहीं निकाला जा सका।

सरिया थाना के पुअनि अमरजीत कुमार सिंह, अनिल अभिषेक, सअनि मदन मिश्रा सहित पुलिस के कई जवान पहुंचे। पुलिस ने शव को निकालने के लिए जेसीबी को बुलाया। जेसीबी की मदद से काफी प्रयास के बाद ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजने की तैयारी कर रही थी। स्थानीय विधायक विनोद कुमार सिंह ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि वे पीड़ित परिवार के साथ हैं। यदि कोई सरकारी प्रावधान होगा तो बीडीओ से मिलकर मृतक के आश्रितों को उसका लाभ दिलाया जाएगा।

रामेश्वर ने सालभर पूर्व ही ट्रैक्टर लिया था, जो संभवत: बीमित है। उसका लाभ आश्रितों को दिलाया जाएगा। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी तथा चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। वह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था।

chat bot
आपका साथी