गंभीर जख्म के साथ सड़क पर रेंगते रहे युवक, मदद नहीं मिलने से एक की मौत

बिरनी के पन्दनाखुर्द निवासी नरेश राय की सडकदुर्घटना में मौत के बाद चुनाव के वक्त गांव में मातम छा गया है। दूसरा जख्मी रांची में इलाज चल रहा है। स्थिति गम्भीर बताया जा रहा है। शव घर पहुंचते ही परिजन दहाड़ मार रोने पीटने लगे। पति के शव शव से लिपट कर गर्भवती पत्नी रंगीली देवी रोरो कर वेहोश हो रही थी। मृतक की पत्नी रोरो कर कह रही थी कि पति शुक्रवार की रात दिल्ली से आये थे। ठीक से बात भी नही हो सका। शनिवार को घर से नास्ता कर अपने वाइक से इसी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 06:00 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:00 PM (IST)
गंभीर जख्म के साथ सड़क पर रेंगते रहे युवक, मदद नहीं मिलने से एक की मौत
गंभीर जख्म के साथ सड़क पर रेंगते रहे युवक, मदद नहीं मिलने से एक की मौत

बिरनी (गिरिडीह) : प्रखंड के पंदनाखुर्द निवासी नरेश राय की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद गांव में मातम छा गया है। दूसरे घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज रांची में चल रहा है।

नरेश का शव घर पहुंचते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। पति के शव से लिपटकर गर्भवती पत्नी रंगीली देवी रो-रोकर बेहोश हो रही थी। वह रो-रोकर कह रही थी कि पति शुक्रवार रात दिल्ली से आए थे। ठीक से बात भी नहीं हो सकी थी। शनिवार की सुबह घर से नाश्ता कर बाइक से मामा घर परसबनी जा रहे थे। जितकुंडी नदी में बने पुल के पास हुए हादसे में उनकी मौत हो गई। एक साल की अबोध पुत्री और कोख में पल रहे बच्चे की देखभाल अब कौन करेगा।

नहीं कराया शव का पोस्टमार्टम : शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मृतक के घर बिरनी थाना के एएसआइ मकसूदन राउत पुलिस जवान के साथ पहुंचे। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी करने लगी, लेकिन मृतक की पत्नी व भाई तथा अन्य परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी परिजन तैयार नहीं हुए। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। पत्नी ने कहा कि पति खुद दुर्घटना में जख्मी हुए थे। वह किसी भी पार्टी की रैली में नहीं जा रहे थे।

बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो समेत झाविमो नेत्री रजनी कौर, आजसू पार्टी नेता अनूप पांडेय, भाकपा माले नेता सीताराम सिंह मृतक के घर पहुंचे। सभी ने मृतक की पत्नी समेत पूरे परिवार को इस दुख की घड़ी में हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। विधायक महतो में मृतक की पत्नी व परिजनों से कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत एक लाख मुआवजा दिलाया जाएगा। हर वक्त परिजनों को सहयोग किया जाएगा।

सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है कि नरेश राय शनिवार दोपहर भाकपा माले की मोटरसाइकिल रैली में जा रहे थे। उक्त पुल पर दुर्घटना हो जाने से मुकेश व नरेश गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटनास्थल पर काफी देर तक दोनों जख्मी रेंगते रहे। किसी ने उनकी सुध नहीं ली। सोशल मीडिया में यह भी वायरल हो रहा है कि मृतक भाकपा माले की रैली में नहीं बल्कि वह अपने मामा के घर जा रहे थे। हालांकि मृतक की बाइक में भाकपा माले का झंडा बंधा है। इस पर कुछ लोग उनके रैली में जाने की बात को सत्य बता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि मृतक के घर पर बाइक में माले का झंडा बांधकर पार्टी को बदनाम करने के लिए इसे वायरल किया गया है।

एएसआइ राउत ने बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण कराने के लिए मृतक के परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया गया लेकिन परिजनों ने अंत्यपरीक्षण कराने से साफ इंकार कर दिया है। परिजन अंत्यपरीक्षण कराए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिए।

क्या है घटना : शनिवार दोपहर को जितकुंडी नदी पुल पर बाइक से गिरकर उक्त दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने इलाज के लिए दोनों को बिरनी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था। रांची ले जाने के क्रम रामगढ़ के पास नरेश ने दम तोड़ दिया। दूसरा जख्मी का इलाज रांची में चल रहा है। स्थिति गम्भीर बताई जा रही है।

chat bot
आपका साथी