दुर्घटना क्लेम केस में बंटा साढ़े 32 लाख का चेक

गिरिडीह डालसा की ओर से शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में ऑनलाइन राष्ट्रीय लोक अद

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 08:43 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 08:43 PM (IST)
दुर्घटना क्लेम केस में बंटा साढ़े 32 लाख का चेक
दुर्घटना क्लेम केस में बंटा साढ़े 32 लाख का चेक

गिरिडीह : डालसा की ओर से शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में ऑनलाइन राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न न्यायालयों में लंबित सुलहनीय मामलों तथा प्री लिटिगेशन के मामलों में संबंधित पक्षकारों को न्यायालय एवं संबंधित विभाग ने नोटिस प्रदान किया था। इस दौरान तीन क्लेम केस में दो पीड़ित को साढ़े 32 लाख रुपये का चेक दिया गया। इनमें एक दिव्यांग जोगेश्वर यादव को क्लेम केस के दो मामलों में 30 लाख का चेक दिया गया। यह मामला जिला जज डीएन मिश्र की अदालत ने एवार्ड जारी कर 24 लाख क्लेम भुगतान करने का आदेश दिया था। साथ ही विलंब होने पर छह लाख ब्याज भी दिया था। प्रधान जिला जज वीणा मिश्र, जिला जज डीएन मिश्र, विनोद कुमार सिंह और रामबाबू गुप्ता ने दिव्यांग के पास जाकर यह चेक दिया। चेक पाकर उसने न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया। इस बारे में डालसा के सचिव संदीप कुमार बर्तम ने बताया कि इस वर्चुअल राष्ट्रीय लोक अदालत में नौ पीठों का गठन किया गया था। इसमें जिट्सी मीट ऐप से अधिवक्ता एवं पक्षकार ऑनलाइन जुड़कर अपने मामलों का त्वरित निष्पादन संबंधित पीठ से करवाया। इस वर्चुअल राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न पीठों से कुल आठ सौ 91 मामलों का निष्पादन किया गया। इनमें से न्यायालय में लंबित एक सौ 93 मामलों और प्री लिटिगेशन के छह सौ 98 मामलों का निष्पादन किया गया। वही संबंधित विभागों को बासठ लाख, 83 हजार तीन सौ 94 रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में न्याय मंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक पदाधिकारी, बैंक के पदाधिकारी, इंश्योरेंस के पदाधिकारी, जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी एवं पारा लीगल वॉलिटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

chat bot
आपका साथी