ट्रैक्टर से गिरकर किशोर मजदूर की मौत

तिसरी खिजुरी पंचायत के जगरनथा के 13 वर्षीय किशोर अजय हांसदा की मौत धान लदे ट्रैक्टर से गि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:37 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:37 PM (IST)
ट्रैक्टर से गिरकर किशोर मजदूर की मौत
ट्रैक्टर से गिरकर किशोर मजदूर की मौत

तिसरी: खिजुरी पंचायत के जगरनथा के 13 वर्षीय किशोर अजय हांसदा की मौत धान लदे ट्रैक्टर से गिरने से शनिवार को खिजुरी में हो गई। उसमें खेत से धान का बीड़ा लोड कर जाने के दौरान रास्ते में यह घटना घटी। स्वजनों के अनुसार अजय हांसदा को मिर्गी बीमारी थी। ट्रैक्टर में मिर्गी उठने से गिर जाने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर पहुंचकर थाना प्रभारी पीकू प्रसाद, एसआइ अमित कच्छप छानबीन कर रहे थे। मृतक की मां व बहन के अनुसार अजय हांसदा धान का बीड़ा लोड करने वहां गया था। लोड करने के बाद चलती गाड़ी में उसे मिर्गी आने के बाद ड्राइवर मुकेश हांसदा हड़बड़ा गया, जिससे ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और धन लदा ट्रैक्टर पलट गया। इससे ड्राइवर व अजय भी जमीन पर गिर गया। इसमें अजय की मौत हो गई जबकि ड्राइवर को हल्की चोट लगी। हालांकि अजय की मौत वाहन दुर्घटना से हुई है या मिर्गी से यह जांच का विषय है। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। ट्रैक्टर खोटो गांव का है।

chat bot
आपका साथी