सिंहपुर के युवक की राजस्थान में सड़क दुर्घटना में मौत, शव लाया गया गांव

गांडेय (गिरिडीह) राजस्थान के सिगर में सड़क दुर्घटना में अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के सिंहपु

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 06:55 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 06:55 PM (IST)
सिंहपुर के युवक की राजस्थान में सड़क दुर्घटना में मौत, शव  लाया गया गांव
सिंहपुर के युवक की राजस्थान में सड़क दुर्घटना में मौत, शव लाया गया गांव

गांडेय (गिरिडीह) : राजस्थान के सिगर में सड़क दुर्घटना में अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी 20 वर्षीय छोटी रजक की मौत हो गई। उसका शव मंगलवार को गांव लाया गया। एंबुलेंस से शव गांव पहुंचते ही स्वजन दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतक के पिता, भाई, बहन व मां रो-रो कर बेसुध हो रहे थे। शव के अंतिम दर्शन को आसपास के गांवों व दूर-दूर से स्वजन पहुंचे थे। शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मालूम हो कि छोटी रजक अपने दस अन्य साथियों के साथ दो माह पूर्व काम करने राजस्थान गया था। छोटी रजक व रिकू राय राजस्थान के सिगर शहर स्थित पिक सिटी होटल में काम कर रहे थे। रविवार रात करीब 11:30 बजे होटल के किसी कार्य से दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे। इस दौरान एक पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने जांच के बाद छोटी रजक को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल रिकू का इलाज अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके दोस्तों को सौंप दिया। होटल संचालक और राजस्थान पुलिस की मदद से छोटी के शव को गांव लाया गया। 14 वर्ष पूर्व हो चुकी है भाई की मौत : बता दें कि 47 वर्षीय नकुल रजक के तीन पुत्र थे। उनमें बड़े बेटे टिकू रजक की मौत 15 वर्ष की उम्र में वर्ष 2007 में जोगनियाटांड़ स्थित मामा घर में आम चुनने के क्रम में ठनका की चपेट में आने से हो गई थी। मंझले बेटे दिनेश कुमार रजक की दो माह पूर्व शादी हुई थी। वह गांव में राजमिस्त्री का काम कर गुजारा कर रहा है। वहीं छोटा बेटा छोटी रजक पांच वर्ष से राजस्थान में रहकर मजदूरी कर रहा था। दो माह पूर्व वह शिबू सोरेन इंटर कालेज से इंटर पास कर वापस काम करने राजस्थान गया था। दो बेटों की कमाई से घर का खर्च चल रहा था। छोटे बेटे की मौत हो जाने से परिवार टूट गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। भाजपा अहिल्यापुर मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी भुक्तभोगी के घर पहुंचे और स्वजनों को ढांढस बंधाया।

chat bot
आपका साथी