ट्रेलर से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी गंभीर

गिरिडीह गिरिडीह-डुमरी पथ पर शहर के कोलडीहा में गुरुवार की रात करीब नौ बजे एक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 12:40 AM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 12:40 AM (IST)
ट्रेलर से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी गंभीर
ट्रेलर से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी गंभीर

गिरिडीह : गिरिडीह-डुमरी पथ पर शहर के कोलडीहा में गुरुवार की रात करीब नौ बजे एक बाइक सामने से आ रही ट्रेलर से टकरा गई। इससे बाइक सवार 22 वर्षीय युवक अजय दास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी विजय मरांडी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबीडीह गांव निवासी अजय दास एवं विजय मरांडी शहर से बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान कोलडीहा पेट्रोल पंप के ठीक पहले एक होटल के निकट सामने से आ रहे ट्रेलर से उनकी बाइक टकरा गई। इससे बाइक ट्रेलर के अंदर जाकर फंस गई। सूचना पाते ही पार्षद नुरूल होदा समेत आसपास के लोग एवं नगर थाना की पेट्रोलिग पार्टी मिलकर दोनों को किसी तरह निकाला। तब तक अजय दास की मौत हो चुकी थी। पुलिस दोनों को उठाकर सदर अस्पताल ले गई। इधर मृतक एवं जख्मी के स्वजनों को घटना की जानकारी दे दी गई थी। रात करीब साढ़े दस बजे तक स्वजनों का अस्पताल में पुलिस इंतजार कर रही थी।

कार की चपेट में आने से युवक की मौत

निमियाघाट : डुमरी थाना क्षेत्र के बरवाटांड़ नवनिर्मित टोल प्लाजा के निकट गुरुवार की शाम स्विफ्ट डिजायर कार की चपेट में आने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के घंघरी निवासी मनोज महतो के रूप में की गई। बताया जाता है कि मनोज इसरी बाजार से अपने घर घघंरी जा रहा था। इसी बीच उक्त स्थान पर एक स्विफ्ट डिजायर कार की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही डुमरी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई। वही घांघरी से आए मृतक युवक के स्वजन मुआवजे की मांग कर रहे थे। उस दौरान डुमरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर गुस्साए लोगों को शांत कराने में जुटे थे।

chat bot
आपका साथी