संदेहास्पद स्थिति में अधेड़ की मौत, खेत में मिला शव

बेंगाबाद ( गिरिडीह ) चितमाडीह पंचायत के तिवारी पहरी निवासी 50 वर्षीय लाल मोहम्मद उर्फ दुख

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 12:40 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 12:40 AM (IST)
संदेहास्पद स्थिति में अधेड़ की मौत, खेत में मिला शव
संदेहास्पद स्थिति में अधेड़ की मौत, खेत में मिला शव

बेंगाबाद ( गिरिडीह ) : चितमाडीह पंचायत के तिवारी पहरी निवासी 50 वर्षीय लाल मोहम्मद उर्फ दुखी मियां की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। उसका शव शनिवार अल सुबह चितमाडीह विद्यालय के पास सड़क किनारे एक खेत में पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने स्वजनों के आग्रह करने पर शव उन्हें सौंप दिया। स्वजनों ने बताया कि आज सुबह करीब चार बजे साइकिल से चितमाडीह जाने के दौरान लाल मोहम्मद सड़क किनारे गार्डवाल के पास गिर गया। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी उनलोगों को छह बजे सुबह हुई। बताया जाता है कि लाल मोहम्मद के घर जनवितरण प्रणाली की दुकान है। वह दुकान संचालन में अपने बड़े पुत्र मो. इरफान का सहयोग करता था। राशन वितरण की जानकारी देने व अन्य काम से वह चितमाडीह जाया करता था, लेकिन चार बजे सुबह में ही साइकिल से चितमाडीह जाने की क्या जरूरत पड़ी। कुछ ही फीट की ऊंचाई के गार्डवाल से गिरकर माथे और पैर में मामूली चोट से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो जाने पर भी लोग संदेह कर रहे हैं। मृतक के चार पुत्र और एक शादीशुदा बेटी है। पत्नी सैबुन बीबी ईद के कारण शुक्रवार को मायके चली गई थी। घटना की खबर पाकर शनिवार सुबह नौ बजे घर लौटी।

इधर, घटना स्थल पर जांच-पड़ताल के लिए पहुंचे एएसआइ डीके सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया लाल मोहम्मद की साइकिल से गिरकर मौत होने की बात सामने आई है, लेकिन वह चार बजे सुबह चितमाडीह क्यों जा रहे था, इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया था।

chat bot
आपका साथी