अलग-अलग हादसे में तीन घायल, दो गंभीर

संस गांडेय (गिरिडीह) गांडेय थाना क्षेत्र में रविवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 08:29 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 08:29 PM (IST)
अलग-अलग हादसे में तीन घायल, दो गंभीर
अलग-अलग हादसे में तीन घायल, दो गंभीर

संस, गांडेय (गिरिडीह): गांडेय थाना क्षेत्र में रविवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में मरगोडीह के जोकटियाबाद निवासी सुरेश तिवारी, लोहारी निवासी संतोष साव एवं नायकडीह निवासी गेनुवा देवी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार पहली घटना गिरिडीह जामताड़ा मुख्य मार्ग पर भोगतिया लोहारी के पास हुई है। सुरेश तिवारी अपने घर से लूना बाइक पर सवार होकर पंचायती में शामिल होने भोगतिया लोहारी आ रहे थे। इसी क्रम में भोगतिया लोहारी मोड़ के पास पीछे से आ रहे लोहारी के संतोष साव ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। वहीं दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी गांडेय भेजा। वहां से बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल और वहां से उन्हें धनबाद भेज दिया गया। दूसरी घटना गांडेय थाना के समीप शीतला गांव के पास घटी। नायकडीह निवासी गेनुवा देवी किसी की बाइक पर बैठकर गांडेय बाजार आ रही थी। इसी क्रम में शीतला के पास पीछे से आ रही एक बाइक ने ठोकर मार दी। इससे वह गिरकर घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

chat bot
आपका साथी