बढ़ने लगी टीकाकरण कराने वालों की संख्या

संवाद सहयोगी बिरनी (गिरिडीह) बिरनी के विभिन्न क्षेत्रों में ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 05:19 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:19 PM (IST)
बढ़ने लगी टीकाकरण कराने वालों की संख्या
बढ़ने लगी टीकाकरण कराने वालों की संख्या

संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह): बिरनी के विभिन्न क्षेत्रों में ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीका को लेकर बीडीओ संतोष कुमार गुप्ता जागरूक कर रहे हैं। अभियान चलाकर लोगों को इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसे बढ़ावा देने के लिए दैनिक जागरण के चल रहे अभियान को गति देने के लिए उपायुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों तथा ग्रामीणों को जूम मीटिग कर जागरूक किया है। बीडीओ प्रतिदिन हर क्षेत्र में शिविर लगा रहे हैं। इसे सफल बनाने के लिए मुखिया, पंसस, सहिया दीदी, पोषण सखी, सेविका व सहायिका लगी हुई हैं। बंगराकला के मुखिया अपने पंचायत में कोरोना का टीकाकरण करवाने वाले लोगों को गुलदस्ता देकर सम्मानित कर रहे हैं। मुखिया देवनाथ राणा ने कहा कि जिस तरह से यह अभियान चलाया जा रहा है उसने सभी की आंखें खोल दी हैं। लोग अब गलतफहमी को दूर कर टीका लगवा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी