वैक्सीन के लिए आदिवासियों को प्रेरित करेगी भाजपा

संस तिसरी(गिरिडीह) भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के पैतृक आवास कोदाईबांक म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 06:28 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 06:28 PM (IST)
वैक्सीन के लिए आदिवासियों को प्रेरित करेगी भाजपा
वैक्सीन के लिए आदिवासियों को प्रेरित करेगी भाजपा

संस, तिसरी(गिरिडीह): भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के पैतृक आवास कोदाईबांक में भाजपा आदिवासी मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को हुई। इसकी अध्यक्षता बाबूलाल के अनुज नुनुलाल मरांडी ने की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्रित्व काल के सात वर्ष पूरा होने के अवसर पर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक गांव, टोला व मोहल्ले के हर घर में लोगों को कोविड-19 का वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करें।

कोरोना को लेकर प्रोत्साहित करने का निर्णय लेते हुए कहा गया कि कोरोना काल में टीका लेने के संदेह को दूर करना, सेनिटाइजर का इस्तेमाल करना, दिन में बार-बार साबुन से हाथ धोना, मास्क का उपयोग करना एवं भीड़वाले जगहों पर नहीं जाना चाहिए। आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब असहाय लोगों की मदद करने व उन्हें इस महामारी से बचाव को लेकर जागरूक करने का संकल्प लिया गया। मौके पर सुकेज हेंब्रम, राधेश्याम मरांडी, जागेश्वर टुडू, सीताराम मुर्मू, प्रदीप सोरेन, देव मरांडी, मोती मरांडी, विनोद किस्कू, हरि शारदा, समवेल मुर्मू, विश्व मुर्मू, प्रांगण हेंब्रम, मोहन बेसरा, भागीरथ मरांडी, जागो मरांडी, तिलका हांसदा, छोटूकी, सामवेल बेसरा, रिस्क हांसदा, छोटू किस्कू, छोटन बास्की, मनोज मरांडी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी