माइका खदान धंसने से मजदूर गंभीर रूप से घायल

संस गावां (गिरिडीह) गावां प्रखंड के सांख स्थित रंगामाटी जंगल में अवैध माइका निकालने के दौर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 08:18 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 08:18 PM (IST)
माइका खदान धंसने से मजदूर गंभीर रूप से घायल
माइका खदान धंसने से मजदूर गंभीर रूप से घायल

संस, गावां (गिरिडीह): गावां प्रखंड के सांख स्थित रंगामाटी जंगल में अवैध माइका निकालने के दौरान चाल धंसने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाया गया। घटना की सूचना न तो पुलिस को दी गई है और न ही वन विभाग को ही इसकी जानकारी है। बताया जाता है कि सांख निवासी कपिलदेव यादव एवं उसका पुत्र 30 वर्षीय मुकेश कुमार रविवार सुबह माइका चुनने के लिए खदान में घुसा था। पिता खदान के दूसरे एरिया में माइका चुन रहा था जबकि मुकेश अंदर ज्यादा गड्ढे में चला गया। इसी दौरान अचानक ऊपर से भरभरा कर मिट्टी का बड़ा हिस्सा गिर गया जिसमें वह दब गया। यह देख उसके बगल में माइका चुन रहे उसके पिता ने हो हल्ला मचाया तो आसपास के लोग दौड़कर आए और किसी तरह से उसे बाहर निकाला। इसमें मुकेश यादव का माथा फट गया व अंदरूनी चोटें आई। साथ ही पूरे शरीर पर मिट्टी लग गई थी। उसे आनन फानन में सांख मध्य विद्यालय के पास लाकर नहाया गया एवं प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बाहर ले जाया गया। बता दें कि गावां क्षेत्र के कई इलाकों में खुलेआम माइका की खदान संचालित हो रही हैं। वहां इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं परंतु विभाग की ओर से इसकी रोकथाम के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है। इन खदानों में दबकर अक्सर मजदूरों की मौतें होती रहती हैं।

chat bot
आपका साथी