साथ ई-पास नहीं, मास्क नहीं लगाया तो भरेंगे जुर्माना

संवाद सहयोगी गांडेय घर से बाइक लेकर निकल रहे हैं साथ में ई-पास नहीं है चेहरे पर मा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 07:49 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 07:49 PM (IST)
साथ ई-पास नहीं, मास्क नहीं लगाया तो भरेंगे जुर्माना
साथ ई-पास नहीं, मास्क नहीं लगाया तो भरेंगे जुर्माना

संवाद सहयोगी, गांडेय: घर से बाइक लेकर निकल रहे हैं, साथ में ई-पास नहीं है, चेहरे पर मास्क नहीं लगाया है तो सतर्क हो जाइए। बाहर पुलिस ऐसे लोगों की जांच के लिए खड़ी है। बिना मास्क व ई-पास वालों को जुर्माना भी ठोका जा रहा है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए मंगलवार को गांडेय प्रशासन सड़क पर उतरा। सीओ शफी आलम के नेतृत्व में पुलिस ने गांडेय बाजार के महुदा मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया, चारपहिया समेत सभी वाहनों का ई पास और मास्क की जांच की गई। बिना ई पास और मास्क लगाए यात्रा कर रहे वाहन चालकों को रोका गया। चालकों से पांच सौ रुपये प्रति वाहन जुर्माना भी वसूले गए। छह वाहनों से तीन हजार रुपये जुर्माना वसले गए हैं। सीओ ने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह तीन जून तक लागू है। ऐसे में कई लोग नियमों में कोताही बरतते हुए घर से बाहर निकल रहे हैं। कुछ वाहन बिना ई-पास के एवं वाहन पर बैठे चालक व यात्री भी मास्क नहीं लगा रहे हैं। जांच अभियान चलाकर नियम में कोताही बरतनेवालों का चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। सभी को हिदायत दी गई कि घर से बाहर निकलने पर मास्क हर हाल में लगाएं। बिना ई पास के बेवजह वाहन लेकर घर से बाहर न निकलें। च अभियान में सीओ के अलावे गांडेय थाना प्रभारी रवींद्र कुमार पांडेय, बिदु सिंह समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी