संस्कृति बोध प्रश्न मंच का आयोजन

संवाद सहयोगी गिरिडीह विद्या विकास समिति झारखंड की ओर से प्रांत स्तरीय आनलाइन संस्कृति बोध

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:05 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:05 PM (IST)
संस्कृति बोध प्रश्न मंच का आयोजन
संस्कृति बोध प्रश्न मंच का आयोजन

संवाद सहयोगी, गिरिडीह: विद्या विकास समिति झारखंड की ओर से प्रांत स्तरीय आनलाइन संस्कृति बोध परियोजना प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा के बच्चों और अभिभावकों ने भाग लिया। प्रांत स्तर पर शिशु वर्ग में संकल्प गुप्ता प्रथम, गीतांश राज तृतीय एवं किशोर वर्ग में अतुल कुमार मिश्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। अभिभावकों के लिए भारतीय संस्कृति के अंतर्गत-एक हिदू घर विषयक प्रतिभा विकास में 652 अभिभावकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अभिभावक कुलदीप कुमार ने झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि विद्या भारती की ओर से सह शैक्षणिक क्रियाकलाप के अंतर्गत 05 जून से विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है जिसमें आचार्य, अभिभावक और बच्चे भाग ले रहे हैं। अभिभावकों की प्रतियोगिता में कुलदीप कुमार ने 10 प्रश्नों का उत्तर एक मिनट 14 सेकंड में सबमिट करके प्रांत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ये अपने विद्यालय के पूर्व छात्र भी रहे हैं। वर्तमान में इनके दो बच्चे विद्यालय में अध्ययनरत हैं और ये सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। प्रधानाचार्य एवं प्रबंधकारिणी समिति ने अभिभावक और भैया बहनों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की और बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। संस्कृति बोध परियोजना संकुल प्रमुख राजेन्द्र लाल बरनवाल ने कहा कि विद्यालय परिवार होनहार बच्चों को पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

chat bot
आपका साथी