युवा विवाहिता की मौत, ससुराल वाले फरार

संस गावां (गिरिडीह) पंडरिया में मंगलवार की देर शाम संदेहास्पद स्थिति में 20 वर्षीय विवाहित

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:56 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 07:56 PM (IST)
युवा विवाहिता की मौत, ससुराल वाले फरार
युवा विवाहिता की मौत, ससुराल वाले फरार

संस, गावां (गिरिडीह): पंडरिया में मंगलवार की देर शाम संदेहास्पद स्थिति में 20 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। उसकी पहचान पंडरिया निवासी पूजा देवी के रूप में हुई। वह राजेश यादव की पत्नी थी। घटना के बाद मायकेवालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता कमलेश यादव ने बताया कि उसकी बेटी की शादी वर्ष 2017 में पंडरिया निवासी राजेश यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीकठाक चल रहा था। बाद में ससुरालवालों ने दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। दामाद राजेश यादव, गोतनी बढ़नी देवी और भैसुर रामदेव यादव अक्सर बाइक खरीदने को लेकर उसकी बेटी से पैसे की मांग करते थे। कहते थे कि चार लाख रुपए मायके से लाकर दो। बाइक और घर का अन्य सामान खरीदेंगे। मंगलवार को बेटी की ससुराल की ओर के कुछ लोगों ने फोन कर उसकी बेटी की मौत हो जाने की सूचना दी। सूचना पर वह अन्य स्वजनों के साथ वहां गए। घर में उनकी बेटी का शव जमीन पर पड़ा हुआ है। घर में मात्र एक वृद्ध महिला बैठी हुई थी। बाकी के घर के सभी सदस्य फरार थे। बेटी के नाक मुंह से झाग निकल रहा था। उन्होंने दामाद समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर खाना में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। कहा कि दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी की हत्या की गई है। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव के कुछ लोग उसकी मौत सर्पदंश से होने की बात कह रहे हैं लेकिन स्वजनों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

chat bot
आपका साथी