ई पॉश मशीन बंद, नहीं मिल रहा राशन

संस गांडेय(गिरिडीह) गांडेय प्रखंड में इन दनों पीडीएस दुकान में लगी ई पॉश मशीन का संचा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 08:43 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 08:43 PM (IST)
ई पॉश मशीन बंद, नहीं मिल रहा राशन
ई पॉश मशीन बंद, नहीं मिल रहा राशन

संस, गांडेय(गिरिडीह) : गांडेय प्रखंड में इन दनों पीडीएस दुकान में लगी ई पॉश मशीन का संचालन नहीं होने से डीलरों को खाद्यान्न वितरण में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रखंड के घाटकुल, लेदो, मडवाटांड़ समेत अन्य डीलरों ने ई पॉश मशीन के कार्य नहीं करने की शिकायत की है। इससे कार्डधारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है। कार्डधारियों को बिना राशन लिए ही वापस लौटना पड़ रहा है। इससे उन्हें बेवजह परेशानी उठानी पड़ रही है। डीलर सयमू अंसारी, विनोद ठाकुर आदि ने कहा कि कुछ दिनों से नेट स्लो व सर्वर खराब होने के कारण ई पॉश मशीन ठीक से कार्य नहीं कर रही है। बुधवार सुबह से लगातार प्रयास करते रहने के बावजूद केवल दो कार्डधारियों को ही राशन दिया जा सका। ऐसे में हर दिन दर्जनों कार्डधारी बिना राशन लिए घर लौट जा रहे हैं। वहीं बारिश के कारण कार्डधारियों को बिना राशन लिए भींगकर घर लौटना पड़ रहा है। कार्डधारी सरकार टुडू, मालती देवी, समीना खातून, जैबुन फातमा, चिटू देवी, जुबेदा खातून, महेश हांसदा, साहेबराम हांसदा, आमना बीबी, फेतो बीबी, छोटकी मुर्मू, बड़की देवी आदि बिना राशन लिए ही मायूस होकर वापस लौट गए। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण गरीब परिवारों की स्थिति दयनीय हो गई है। रोजगार नहीं मिलने के कारण उन्हें उनके सामने भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे में पीडीएस से मिलनेवाला खाद्यान्न गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रहा है परंतु ई पॉश मशीन नहीं चलने एवं राशन वितरण नहीं होने से गरीब परिवारों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस संबंध में गांडेय के आपूर्ति पदाधिकारी दिनेश मिस्त्री ने कहा कि सरकार से केवल मई माह में बिना ई पॉश मशीन के राशन वितरण करने का आदेश मिला था। जून माह से ई पॉश से वितरण करने का निर्देश मिला है। खराब मौसम के कारण सर्वर की समस्या हुई है। प्रखंड के कुछ डीलरों से ई पॉश मशीन के कार्य नहीं करने की शिकायत मिली है। इसपर जिला आपूर्ति पदाधिकारी से बात कर वैसे गांवों में ऑफलाइन माध्यम से राशन वितरण करने की मांग करेंगे।

chat bot
आपका साथी