भगीनी की शादी में जा रहे जवान की सड़क हादसे में मौत

गिरिडीह गिरिडीह पुलिस लाइन में पदस्थापित जिला बल के एक जवान की मौत सड़क हादसे में गुरुव

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 08:39 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 08:39 PM (IST)
भगीनी की शादी में जा रहे जवान की सड़क हादसे में मौत
भगीनी की शादी में जा रहे जवान की सड़क हादसे में मौत

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस लाइन में पदस्थापित जिला बल के एक जवान की मौत सड़क हादसे में गुरुवार की अहले सुबह हो गई। मृतक जवान प्रवीण कुमार राम पलामू जिला अंतर्गत पांकी का रहने वाला था। वह अपनी भगीनी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गिरिडीह से छुट्टी लेकर बाइक से घर जा रहा था। इसी क्रम में हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झुमरा के समीप बगोदर-हजारीबाग मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही एक वाहन के चकमा देने से अनियंत्रित होकर सडक किनारे बिजली के खंभे से जोरदार तरीके से टकरा गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्रवीण हेलमेट भी पहने हुए था। इसके बावजूद उसे गंभीर रूप से चोट आई। हादसे की जानकारी सुबह घूमने निकले लोगों ने दारू थाने की पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से जख्मी जवान को इलाज के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां इलाज के क्रम में जवान ने दम तोड़ दिया। जवान प्रवीण अपनी भगीनी की शादी में शरीक होने के लिए अहले सुबह गिरिडीह से निकला था और घर जा रहा था। इसी क्रम में हादसे में जख्मी होने के बाद उसकी मौत हो गई। जवान के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन लाया गया जहां पुष्प अर्पित करने के बाद शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उसके शव को सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी