फब्तियों से परेशान युवती ने दी जान

गिरिडीह फब्तियां सुन सुनकर परेशान हुई युवती ने शुक्रवार रात को घर में फांसी लगा ली

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 04:49 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 04:49 PM (IST)
फब्तियों से परेशान युवती ने दी जान
फब्तियों से परेशान युवती ने दी जान

गिरिडीह : फब्तियां सुन सुनकर परेशान हुई युवती ने शुक्रवार रात को घर में फांसी लगा ली। स्वजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना मुफस्सिल थाना अंतर्गत डांड़ीडीह ग्यारह नंबर बस्ती की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया। इस बारे में भीम दास ने बताया कि घर में रिश्तेदार के यहां शादी थी। घर में नाच व गाना चल रहा था। उसकी अठारह वर्षीय पुत्री रीता कुमारी भाभी के साथ डांस कर रही थी, तभी बस्ती के गोतियां लोग भद्दी-भद्दी गाली देते हुए ताना मारने लगे। बार-बार ताना मारने से परेशान रीता ने घर में फांसी लगा ली। इस मामले को ले पूछताछ करने जाने पर गोतिया लोगों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। घायल ने बताया कि दोषियों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी