सऊदी में फंसे 41 मजदूरों की शीघ्र होगी वतन वापसी

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : सउदी अरब की राजधानी रियाद में फंसे गिरिडीह के 25 समेत झा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Aug 2018 07:49 PM (IST) Updated:Fri, 03 Aug 2018 07:49 PM (IST)
सऊदी में फंसे 41 मजदूरों की शीघ्र होगी वतन वापसी
सऊदी में फंसे 41 मजदूरों की शीघ्र होगी वतन वापसी

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : सउदी अरब की राजधानी रियाद में फंसे गिरिडीह के 25 समेत झारखंड के सभी 41 मजदूरों की वतन वापसी का मार्ग प्रशस्त हो गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के हस्तक्षेप से यह संभव हो सका है। 41 में से 14 मजदूरों को वतन वापसी के लिए क्लीयरेंस मिल चुका है। बाकी 27 मजदूरों को क्लीयरेंस मिलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। यह मिलते ही सभी 41 मजदूर वतन लौट जाएंगे। मजदूरों ने वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है। साथ ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आभार जताया है।

मजदूरों ने बताया कि विदेश मंत्री के हस्तक्षेप के बाद सभी मजदूरों को वेतन व खाने का पैसा कंपनी नियमित रूप से दे रही है। गिरिडीह के 25 मजदूरों में 24 मजदूर सिर्फ बगोदर के हैं। एक मजदूर पीरटांड़ का है। विदेश मंत्री ने मामले के संज्ञान में आने के बाद रियाद में भारतीय दूतावास से पूरे मामले की जानकारी ली थी। वहां फंसे मजदूरों के भोजन व अन्य व्यवस्था के लिए उन्होंने दूतावास को निर्देश दिए थे। इसके बाद दूतावास ने सारा प्रबंध किया था।

विदित हो कि एलएनटी कंपनी में नौकरी की आस लिए सऊदी अरब गए गिरिडीह व हजारीबाग के 41 प्रवासी मजदूर कंपनी व एजेंट की धोखाधड़ी का शिकार होकर सऊदी अरब के रियात शहर में बुरी तरह से फंस गए थे। नौकरी देने वाली कंपनी इन मजदूरों को पिछले आठ महीने से वेतन देना तो दूर की बात दो वक्त का खाना तक नहीं दे रही थी। सभी 41 मजदूरों को एक कमरे में रखा गया था। इन लाचार मजदूरों ने अपना वीडियो भेजकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से इंसाफ दिलाने एवं वतन वापसी कराने की गुहार लगाई थी।

एक एजेंट के माध्यम से गिरिडीह जिले के बगोदर, पीरटांड़ एवं बोकारो जिले के गोमिया व हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ के 41 मजदूर छह जुलाई 2016 को एलएनटी कंपनी में नौकरी के लिए सऊदी अरब की रियात शहर गए थे। वहां पहुंचने पर पता चला कि वे धोखाधड़ी के शिकार हो गए हैं। एलएनटी के बजाय उन्हें अरबियन टीम्स कांट्रे¨क्टग इस्टेब्लिसमेंट(एटीसी) में काम पर लगाया गया। पिछले साल अक्टूबर महीने तक लड़कर उनलोगों ने कंपनी से वेतन लिया लेकिन उसके बाद से कंपनी ने एक पैसा भी देना बंद कर दिया था। विष्णुगढ़ के 12 एवं गोमिया के तीन मजदूर वहां फंसे हैं। मजदूरों की रिहाई का मार्ग प्रशस्त होने पर उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

सऊदी अरब में फंसे मजदूरों के नाम :

-विजय कुमार - बगोदर

-लालजीत कुमार- बगोदर

-रामेश्वर साव -बगोदर

-दुलारचंद महतो - बगोदर

-महेंद्र महतो - बगोदर

-गो¨वद महतो - बगोदर

- टोकन महतो - बगोदर

-बाबूलाल महतो - बगोदर

-रेवतलाल महतो - बगोदर

-सहदेव महतो - बगोदर

-जगदीश महतो - बगोदर

-रामेश्वर महतो - बगोदर

-सुभाष कुमार महतो - बगोदर

-संजय कुमार महतो - बगोदर

- सुबोध कुमार महतो - बगोदर

-बसंत महतो - बगोदर

-सुरेंद्र महतो - बगोदर

-धनेश्वर महतो - बगोदर

-इंद्रदेव महतो - बगोदर

-विश्वनाथ महतो - बगोदर

-दीपचंद महतो-बगोदर

-महेंद्र महतो - बगोदर

- मिथिलेश महतो - बगोदर

-टिंकू महतो - बगोदर

-अजय कुमार महतो-पीरटांड़

- मनोज कुमार महतो -गोमिया

-कौलेश्वर महतो -गोमिया

-श्यामलाल कदर -गोमिया

-रोहित कुमार महतो - विष्णुगढ़

-भागीरथ महतो - विष्णुगढ़

-रसो कुमार महतो - विष्णुगढ़

-शंकर कुमार - विष्णुगढ़

-जगलाल महतो - विष्णुगढ़

-खिरोधर महतो - विष्णुगढ़

-रवि कुमार महतो - विष्णुगढ़

-भोला महतो - विष्णुगढ़

-कोलेश्वर महतो - विष्णुगढ़

-ठाकुर रविदास - विष्णुगढ़

-सेवा महतो - विष्णुगढ़

-बालेश्वर महतो - विष्णुगढ़

chat bot
आपका साथी