गिरिडीह में 259 कोरोना पॉजिटिव

गिरिडीह जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यह संख्या रो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 08:01 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 08:01 PM (IST)
गिरिडीह में 259 कोरोना पॉजिटिव
गिरिडीह में 259 कोरोना पॉजिटिव

गिरिडीह : जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यह संख्या रोज स्वाब जांच रिपोर्ट आने के बाद बढ़ता ही जा रहा है। संक्रमितों की संख्या में कमी आने के बजाए आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को विभिन्न माध्यमों से हुई जांच के बाद जिले में 259 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें आटीपीसीआर में 934 लोगो की स्वाब जांच रिपोर्ट में 171 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें बगोदर प्रखंड में आठ, बेंगाबाद प्रखंड में छह, जमुआ प्रखंड में 93, राजधनवार प्रखंड में छह व सदर प्रखंड में 58 लोग शामिल हैं। वहीं 288 लोगों की ट्रूनेट जांच में 73 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें बगोदर प्रखंड में 11, डुमरी प्रखंड में एक, गावां प्रखंड में आठ, जमुआ प्रखंड में दो, पीरटांड प्रखंड में दो, राजधनवार प्रखंड में एक व सदर प्रखंड में 48 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 453 लोगों की एंटीजन किट से की गई जांच में 15 लोगों की रिपार्ट पॉजिटिव पाई गई। इनमें बगोदर प्रखंड में दो, बेंगाबाद प्रखंड में सात, डुमरी प्रखंड में पांच व गांडेय प्रखंड में एक व्यक्ति संक्रमितों में शामिल हैं। वहीं शनिवार को विभिन्न स्वाब केंद्रों पर एक हजार लोगों का स्वाब आरटीपीसीआर जांच के लिए संग्रह किया गया और शुक्रवार को जांच के लिए बचे हुए शेष संग्रह स्वाब के सैंपल को मिलाकर शनिवार को 718 लोगों का स्वाब जांच के लिए धनबाद स्थित सरल लैब भेजा गया।

chat bot
आपका साथी