तैलिक सभा के शिविर में 138 लोगों ने लिया वैक्सीन

गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा की ओर से साहू धर्मशाला हुट्टी बाजार में कोविड-19 का टीक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 06:38 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 06:38 PM (IST)
तैलिक सभा के शिविर में 138 लोगों ने लिया वैक्सीन
तैलिक सभा के शिविर में 138 लोगों ने लिया वैक्सीन

गिरिडीह : जिला तैलिक साहू सभा की ओर से साहू धर्मशाला हुट्टी बाजार में कोविड-19 का टीकाकरण कैंप लगाया गया। इसमें लगभग 138 लोगों का टीकाकरण किया गया। कैंप में सबसे बड़ी बात यह रही कि 100 से अधिक उम्र की एक महिला का भी टीकाकरण किया गया। जिलाध्यक्ष बाल गोविद साहू ने कहा कि कोविड महामारी को देखते हुए निश्शुल्क टीकाकरण कैं प लगाया गया। उन्होंने लोगों से अपील किया कि निर्भीक होकर कोविड का वैक्सीन लें। महासचिव धर्मप्रकाश ने कहा कि लोग हमेशा मास्क का प्रयोग करें तथा बिना जरूरी काम के घर से नहीं निकलें। प्रोग्राम को-आॉर्डिनेटर तथा प्रो. मुकेश कुमार साहा ने कहा कि आज सदर अस्पताल के सहयोग से यह कैंप लगाया गया है तथा आगे भी इस तरह का कैंप लगाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला उपाध्यक्ष हरगौरी साहू, वरीय उपाध्यक्ष सुखदेव प्रसाद साहू, नगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश साहा, नगर सचिव मनीष गुप्ता, शशिभूषण प्रसाद, सीताराम साहू, देवराज, विकास गुप्ता, श्यामसुंदर गुप्ता, निरंजन कुमार साहू सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा। सदर अस्पताल की एएनएम सुमन भारती, मंजू कुमारी, सहिया अनीता देवी, आशीष और रोहित शर्मा ने इस कैंप को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

chat bot
आपका साथी