22वीं सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 15 पुरूष एवं महिला पहलवानों का चयन

जागरण संवाददाता गढ़वा सरायकेला-खरसांवा में आगामी 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2021 तक आयोजित

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 06:33 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 06:33 PM (IST)
22वीं सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 15 पुरूष एवं महिला पहलवानों का चयन
22वीं सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 15 पुरूष एवं महिला पहलवानों का चयन

जागरण संवाददाता, गढ़वा : सरायकेला-खरसांवा में आगामी 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2021 तक आयोजित 22वीं सीनियर झारखंड राज्यस्तरीय पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं महिला फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता-2021 में भाग लेने के लिए गढ़वा जिला कुश्ती संघ द्वारा अशोक विहार स्थित कुश्ती संघ के अखाड़े में कुश्ती चयन प्रतियोगिता में आयोजित किया गया। गढ़वा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष अरविंद तूफानी, उपाध्यक्ष नवनीत कुमार एवं सचिव धीरज कुमार चौबे ने बजरंगबली के तस्वीर समक्ष नारियल फोड़ कर कुश्ती प्रतियोगिता हेतु ट्रायल की शुरुआत की। इस में कुल 40 पुरूष पहलवान एवं 15 महिला पहलवानों ने भाग लिया। सर्वश्रेष्ठ जिला टीम के चयन हेतु पहलवानों के बीच विभिन्न भार वर्ग में हुए मुकाबले में जिन पहलवानों ने जोरदार दमखम दिखाते हुए जिला टीम में अपना स्थान पक्का किया। उनमें फ्री स्टाइल के 57 किग्रा भार वर्ग में पहलवान चंदन कुमार, रजनीकांत यादव किग्रा, मन्नू यादव 65 किग्रा, श्रवण एक्का 70 किग्रा, रामअवध सिंह 74 किग्रा भार वर्ग में चयनित हुए। वहीं ग्रीको रोमन कुश्ती में पहलवान विकास नंद यादव 55 किग्र भार वर्ग में, दिलीप उरांव 60 किग्रा, उत्तम कुमार 63 किग्रा, उज्ज्वल कुमार 67 किग्रा, देवराज कुमार 72 किग्रा भार वर्ग में चयनित हुए। जबकि महिला फ्री स्टाइल में पहलवान राजिया प्रवीण 50 किग्रा भार वर्ग में, नेहा कुमारी 53 किग्रा, यास्मीना खातून 55 किग्रा, सोनाली कुमारी 57 किग्रा, प्रियंका कुमारी 59 किग्रा भार वर्ग में चयनित हुई। गढ़वा जिला की कुश्ती टीम 30 अक्टूबर को सरायकेला के लिए गढ़वा से गढवा जिला कुश्ती संघ के सचिव सह कोच धीरज कुमार चौबे के नेतृत्व में प्रस्थान करेगी।

इस अवसर पर अरबिद तूफानी, नवनीत कुमार, धीरज चौबे,गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के चेयरमैन जिनाहुद्दीन खान,खेल मीडिया प्रभारी मंदीप आदर्श, संजय प्रताप देव,अभय सिन्हा, धर्मराज भारती, आनंद यादव, विक्रम ठाकुर, रीना बाड़ा,अरुण कुमार, गौरव तिवारी संतु कुमार, शशांक चौबे, सूरज तिवारी, उज्ज्वल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी