बॉटम :: लोगो लगाएं ::: ध्यानार्थ - नमो देव्यै, महा देव्यै- महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहीं गीता

संवाद सहयोगी गढ़वा कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग में कार्य करना एक चुनौती से कम नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 06:52 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:08 AM (IST)
बॉटम :: लोगो लगाएं ::: ध्यानार्थ - नमो देव्यै, महा देव्यै- महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहीं गीता
बॉटम :: लोगो लगाएं ::: ध्यानार्थ - नमो देव्यै, महा देव्यै- महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहीं गीता

संवाद सहयोगी, गढ़वा : कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग में कार्य करना एक चुनौती से कम नहीं है। खास कर तब, जबकि आपको सीमित संसाधनों में कार्य करना हो। लेकिन स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी कई ऐसी महिलाएं हैं, जो अपनी ड्यूटी को फर्ज की तरह निभाते हुए जागरुकता लाने का भी कार्य कर रही हैं। ऐसी ही महिलाओं में सदर प्रखंड के नवादा स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में कार्यरत एएनएम गीता कुमारी भी हैं। वह अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए स्वास्थ्य को लेकर महिलाओं को जागरुक कर रही हैं। साथ ही अपने परिवार का भरण पोषण भी कर रही हैं। हालांकि नवादा पंचायत जिला मुख्यालय से सटा हुआ है। फिर भी वहां गरीबी व अशिक्षा के कारण लोगों में स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता का अभाव है। इस कारण बच्चों में कुपोषण, बाल विवाह जैसी समस्याएं हैं। वहीं मजदूर वर्ग की गर्भवती महिलाओं में प्रसव पूर्व जांच आदि को लेकर जागरुकता में कमी है। गीता कुमारी बताती हैं कि महिलाएं अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बताने में झिझकती हैं। बड़ी- बूढ़ी महिलाओं का अनुशरण करते हुए घरेलू उपचार के जरिए ही बीमारी को दूर करने की कोशिश करती हैं। ऐसे में बीमारी गंभीर स्थिति में पहुंच जाता है। वह बताती हैं कि नवादा स्वास्थ्य उपकेंद्र में आनेवाली महिलाओं को हमेशा जागरुक करती हैं। उनसे आत्मीय व्यवहार कर उनके मन में बैठी भ्रांति को दूर करने की कोशिश करती हैं कि सरकारी सेवा से जुड़े लोग सिर्फ ड्यूटी बजाने से मतलब रखते हैं। इसका व्यापक असर वहां की गरीब वर्ग की महिलाओं पर पड़ा है। एएनसी जांच, टीकाकरण आदि को लेकर महिलाएं सजग हो गई हैं।

chat bot
आपका साथी