असहाय मरीजों की सहायता में जुटे हैं संस्था के कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी गढ़वा सोशल वर्कर संस्था के कार्यकर्ता समाज के कमजोर व लाचार लोगों के लिए कि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 07:33 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 07:33 PM (IST)
असहाय मरीजों की सहायता में जुटे हैं संस्था के कार्यकर्ता
असहाय मरीजों की सहायता में जुटे हैं संस्था के कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, गढ़वा : सोशल वर्कर संस्था के कार्यकर्ता समाज के कमजोर व लाचार लोगों के लिए किसी मसीहा की तरह कार्य कर रहे हैं। खासकर जरूरतमंद मरीजों की सहायता व रक्तदान कर संस्था की अलग पहचान दे रहे हैं। जिले में रक्तदाताओं की लंबी फेहरिस्त है। लेकिन अक्सर ही अपने परिचितों के लिए ही रक्तदान करते हैं। इसके विपरीत सोशल वर्कर संस्था के सदस्यों ने वैसे लोगों के लिए रक्तदान किया है, जिनका सुधि लेनेवाला ही कोई नहीं है। कोरोना काल में अपने लोग भी बीमारों से मिलने में कतराते हैं इस विषम बेला में सोशल वर्कर संस्था के सदस्यों ने मरीजों की सहायता की एक मिशाल प्रस्तुत किया है। इन दिनों संस्था के सदस्यों द्वारा हर दिन जरूरतमंदों को रक्त दिया जा रहा है। संस्था के सदस्यों में से कई रक्तदाता भी ऐसे हैं, जिन्होंने रक्तदान किया, लेकिन दान का ढिढोरा पीटना पसंद नहीं है। गुरुवार को गढ़वा सोशल वर्कर संस्था के सदस्य द्वारा दो यूनिट रक्तदान किया गया। संस्था के संचालक आकाश केशरी बताते हैं कि चिनियां की मिशात बानो को चिकित्सकों ने रक्त कमी होने की बात कही थी । उसे एबी पाजिटिव रक्त की अति आवश्यकता थी। मरीज के स्वजन लाचार हालत में अस्पताल व ब्लडबैंक का चक्कर लगा रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर संस्था के सदस्यों ने प्रयास किया। शहर के एबी पाजिटिव रक्तसमूह वाले एक व्यक्ति ने रक्तदान कर जानकारी गुप्त रखने का आग्रह किया। एक अन्य मरीज संतोष कुमार वर्मा को संस्था के प्रयास से रशीद खान ने ब्लडबैंक पहुंचकर ओ पाजिटिव रक्त प्रदान किया। बताते चलें कि बुधवार को भी संस्था के सदस्यों द्वारा दो यूनिट रक्तदान कर एक बीमार महिला रेहला पलामू की शीला देवी को बी पाजिटिव तथा थैलिसीमिया पीड़ित पांच वर्षीय नीतीश कुमार को ओ पाजिटिव रक्त दिया गया। संस्था के सक्रिय सदस्य शोभित कुमार एवं शुभम केशरी के संयुक्त प्रयास से अभिषेक कुमार एवं नागेंद्र कुमार ने ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। मौके पर बलवंत सोनी, प्रीतम केशरी, प्रकाश केशरी, राजा केशरी, शुभम केशरी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी